विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी रेलवे स्टेशन का 127 दिनों का मेगा ब्लॉक खत्म, अब तीन रेल लाइनों से फुल स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें

Published: Fri, 09 Oct 2026 07:32 PM (IST)

काशी रेलवे स्टेशन पर 127 दिनों का मेगा ब्लॉक समाप्त हो गया है, जिससे अब ट्रेनें बिना रुके पूरी गति ...और पढ़ें

तीन रेल लाइनों से रफ्तार भरेंगी ट्रेनें।

तीन रेल लाइनों से रफ्तार भरेंगी ट्रेनें।

HighLights

  1. काशी रेलवे स्टेशन पर 127 दिनों का मेगा ब्लॉक समाप्त।

  2. अब ट्रेनें बिना रुके पूरी गति से चल सकेंगी।

  3. स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 2027 तक होगा पूर्ण।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी रेलवे स्टेशन पर रविवार (11 अक्टूबर) से ट्रेनें बगैर ब्रेक लिए रफ्तार भर सकेंगी।शनिवार को 127 दिनों का मेगा ब्लॉक खत्म हो रहा है। 48 घंटे पूर्व तक रेलवे ने 90 फीसद काम पूर्ण कर लिया है।

शुक्रवार को ओएचई बिछाने और रेलवे ट्रैक को ट्रेनों के परिचालन अनुरूप बनाने के लिए शुक्रवार को युद्धस्तर पर काम चल रहा था। उप मुख्य परियोजना प्रबंधक राकी तुहार खुद काशी रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लाक से पूर्व कार्य पूर्ण कराने के लिए भ्रमणशील नजर आए।

100 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा कानकोर्स

काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 2027 तक पूर्ण किया जाना है। इसे लक्ष्य मानकर कार्यदायी संस्था जीएस एक्सप्रेस काम कर रही है। निर्माण कार्य के फीसद पर गौर करें तो लगभग 70 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है। 100 मीटर लंबे और 98 मीटर चौड़े कानकोर्स के लिए दोनों तरफ भवन, बीच में पिलर आदि बनकर तैयार हैं। ऐसे में उम्मीद है, पुनर्विकास कार्य समय से पूर्ण हो जाएगा।

  • 300 करोड़ से होना है निर्माण।
  • 130 ट्रेनों की रोजाना आवाजाही।
  • 06 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे।
  • 04 ट्रैक मालगाड़ियों के लिए डेडीकेटेड होंगे।
  • 27 मीटर होगी भदऊ रेल डाट पुल की चौड़ाई।

वाराणसी से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

  • 63223 पटना-वाराणसी मेमू
  • 63226 वाराणसी-पटना मेमू
  • 13343/13344 शक्तिनगर-वाराणसी मेमू।
  • 13345/13346 सिंगरौली-वाराणसी मेमू।
  • 63229/63230 आरा-वाराणसी एक्सप्रेस फिर से पटरी पर लौटेगी।

10 अक्टूबर को निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। मेगा ब्लाक के लिए यही तिथि निर्धारित थी। लक्ष्य को निगाह में रखकर ही निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। -बृजेश यादव, एडीआरएम नार्दन रेल।