विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PHOTOS: पूनम की चांदनी भी शर्माई, जब देव दीपावली पर आलोकित हुआ काशी का सांस्कृतिक वैभव

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:21 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 07:01 AM (IST)

शिव की नगरी काशी में देव दीपावली पर गंगा के 86 घाट 21 लाख दीपों से जगमगा उठे। आस्था, आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।

रत्नेश्वर महादेव के समक्ष देवों का उत्सव

रत्नेश्वर महादेव के समक्ष देवों का उत्सव

HighLights

  1. 21 लाख दीपों से जगमगाए काशी के गंगा घाट।

  2. देव दीपावली पर दिखा आस्था, आध्यात्मिकता का संगम।

  3. लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने देखा अद्भुत नजारा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिव की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा की सांझ गंगधार से ‘दीप राग’ उपजा और हर घाट जगमग हो उठा। गंगा के घाटों-पाटों से लेकर लहरों तक दीप झिलमिलाए। उनकी ज्योति से कुछ इस तरह चटख नजर आई जिससे आकाश में खिली पूनम की रात भी शर्माई।

धर्मनगरी काशी में मंगलवार को देवदीपावली पर आस्था-आध्यात्मिकता और आधुनिकता का अद्भुत समागम हुआ। भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर संहार की स्मृति में महापर्व पर उत्तरवाहिनी जाह्नवी की अर्द्धचंद्राकार घाट शृंखला ने 21 लाख दीपों का स्वर्णिम हार धारण किया।

आठ किलोमीटर तक विस्तृत 86 अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपों की अविरल शृंखला निरखने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। 

82502661 (1)

मणिकर्णिका घाट पर जल चिताओं के सामने देवों का उत्सव
82503639

देव दीपावली पर काशी के गंगा घाट पर भव्य सजावट


82503682

देव दीपावली में चेतसिंह घाट से लेजर शो का हुआ आयोजन


82504548


देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का विहंगम दृश्य


82504702

देव दीपावली पर गंगा किनारे का अद्भुत नजारा

82504571 (1)

देव दीपावली पर रामघाट पर जलने दीपक 


82504331 (1)

देव दीपावली पर सक्का घाट पर बनायी गयी खूबसूरत रंगोली


82503753

देव दीपावली पर लिया गया खूबसूरत ड्रोन शॉट

82503731

देव दीपावली पर गंगा किनारे हुआ शानदार ड्रोन शो

82501935

दशाश्वमेध गंगा सेवा निधि द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देवदीपावली के अवसर पर गंगा आरती 

82500869

दशाश्वमेध गंगोत्री सेवा समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देवदीपावली के अवसर पर भजन प्रस्तुत करते सांसद मनोज तिवारी

82500616


दशाश्वमेध गंगोत्री सेवा समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के अवसर पर मां गंगा को दुग्धाभिषेक करते सांसद मनोज तिवारी मंत्री दयाशंकर मिश्र व अन्य

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु और वाराणसी के बीच दौड़ेंगी सात स्पेशल ट्रेनें, काशी-प्रयागराज-अयोध्या का भ्रमण करेंगे अतिथि


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।