विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi News: डीजे पर नाचने को लेकर कांवड़ियों संग मारपीट, दो घायल; हाईवे पर किया चक्‍का जाम

Published: Thu, 08 Aug 2024 07:52 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डीजे पर डांस करने को ...और पढ़ें

मिर्जामुराद : गौर (बंगला चट्टी) पर कांवड़ियों को समझाते थाना प्रभारी अजयराज वर्मा। जागरण
मिर्जामुराद : गौर (बंगला चट्टी) पर कांवड़ियों को समझाते थाना प्रभारी अजयराज वर्मा। जागरण

HighLights

  1. मैजिक का शीशा टूटा, तीन के मोबाइल गायब
  2. हाइवे पर डेढ़ घंटे चक्का जाम कर किया हंगामा

संवाद सहयोगी, जागरण, मिर्जामुराद। गौर गांव (बंगला चट्टी) पर हाईवे किनारे स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास बुधवार रात 10.30 बजे शिव की झांकी संग डीजे की धुन पर नाचते-गाते वाराणसी आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में आधा दर्जन शरारती तत्व घुस गए।

विरोध के बाद भी जूता-चप्पल पहने नाचने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव भी हुआ। इससे कांवरियों के जुलूस में शामिल मैजिक का शीशा टूट गया। भगदड़ में मैजिक वाहन चालक समेत तीन कांवरियों के मोबाइल गायब हो गए।

इसे भी पढ़ें-मृत्यु के तीन साल बाद मृतक के नाम पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, हाई कोर्ट अवाक

प्रयागराज के झूंसी निवासी कांवरिया आलोक व संदीप समेत दो अन्य कांवरिया चोटिल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित कांवरियों ने हंगामा कर हाईवे की आरक्षित लेन जाम कर दी।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर-वाराणसी में झमाझम बारिश से मिली राहत, IMD ने जारी किया 40 से अधिक जिलों में अलर्ट

थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने समझा-बुझाकर किसी तरह डेढ़ घंटे बाद मामला शांत कराया। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो प्राप्त हुई है। इसके आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।