विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रहे IPS किरण एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर बने

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 10:55 PM (IST)

2008 बैच के आइपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 

किरण एस, पुलिस कमिश्नर वाराणसी : स्रोत इंटरनेट मीडिया

किरण एस, पुलिस कमिश्नर वाराणसी : स्रोत इंटरनेट मीडिया 

HighLights

  1. किरण एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त।

  2. पहले लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक थे।

  3. 14 साल बाद वाराणसी में बड़ी जिम्मेदारी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। 2008 बैच के आइपीएस अधिकारी व लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मूल रूप से केरल के त्रिवेंद्रम के निवासी किरण एस एमटेक (इलेक्ट्रानिक्स) हैं।

पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाने का अनुभव रखने वाले किरण सीबीआइ, रेलवे, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, चित्रकूट, अंबेडकर नगर, ललितपुर, झांसी, गौतमबुद्ध नगर जनपद में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। किरण एस का वाराणसी से पुराना जुड़ाव रहा है।

2 सितंबर 2010 से 26 मार्च 2012 तक यहां अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर (कमिश्नरेट के गठन से पूर्व) तैनात थे। करीब 14 साल बाद एक बार फिर उनकी वाराणसी में वापसी हो रही है, लेकिन इस बार जिम्मेदारी कहीं बड़ी होगी। पूर्वांचल में यह उनकी पहली तैनाती मानी जा रही है।

सीबीआइ, रेलवे और रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव अब वाराणसी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में काम आएगा। इन्हें सरकार का भरोसेमंद माना जाता है। अयोध्या में चंदा विवाद की जांच में सरकार की ओर से गठित एसआइटी में इन्हें शामिल किया गया था। 1982 में 20 नवंबर को जन्मे किरण एस वर्ष 2026 में ही डीआइजी से आइजी के पद पर प्रोन्नत हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।