विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आइपीएस किरण एस वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर, काशी में एएसपी के पद पर पूर्व में रह चुके हैं तैनात

By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 02:39 PM (IST)

आइपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में लखनऊ रेंज के आइजी थे और 14 साल बाद वाराणसी लौट रहे हैं, जहां वे पहले एएसपी रह चुके हैं।

किरण एस बने वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर, पहले भी रह चुके हैं काशी में तैनात।

किरण एस बने वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर, पहले भी रह चुके हैं काशी में तैनात।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। आइपीएस अधिकारी किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वर्तमान में वह लखनऊ रेंज के आइजी के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से केरल के त्रिवेंद्रम के निवासी किरण एस तकनीकी शिक्षा में एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) हैं। पुलिस सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाने का अनुभव रखने वाले किरण एस एसपी सीबीआइ और एसपी रेलवे भी रह चुके हैं।

हालांक‍ि किरण एस का वाराणसी से पुराना जुड़ाव रहा है। वह वर्ष 2010 से 2012 तक यहां एएसपी के पद पर तैनात थे। करीब 14 साल बाद एक बार फिर उनकी वाराणसी में वापसी हो रही है, लेकिन इस बार जिम्मेदारी कहीं बड़ी होगी। पूर्वांचल में यह उनकी पहली तैनाती मानी जा रही है। सीबीआइ, रेलवे और रेंज स्तर पर काम करने का उनका अनुभव अब वाराणसी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में काम आएगा।

यह भी पढ़ें : मोहि‍त अग्रवाल का वाराणसी से प्रयागराज ट्रांसफर, कि‍रण एस. होंगे काशी के नए पुल‍िस आयुक्‍त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।