विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी से 23 इंस्पेक्टरों का तबादला, खाली होंगे कई थाने, नए थानेदारों को तैनाती की तैयारी

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 12:40 PM (IST)

वाराणसी कमिश्नरेट से 23 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है, जिसमें कई थानों के प्रभारी भी शामिल हैं। यह कार्रवाई 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले निरीक्षकों को हटाने के आदर्श मानक के तहत की गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जारी हुआ तबादला आदेश।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जारी हुआ तबादला आदेश।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कमिश्नरेट में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 23 इंस्पेक्टरों का पुलिस अधीक्षक प्रशासन आरडी चौरसिया ने गुरुवार को गैर जनपद के लिए तबादला कर दिया। कमिश्नरेट से कुल 49 निरीक्षकों का तबादला हाेना है। ऐसे में जल्द ही एक और तबादला सूची जारी होगी। तबादला की जद में कई थानेदार भी हैं, लिहाजा नए थानेदार भी पोस्ट किए जाएंगे।

2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एक जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके निरीक्षकों को हटाया जा रहा है। चुनाव आयोग के इस आदर्श मानक के दायरे में आए 23 इंस्पेक्टरों की पहली सूची में चौक इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ल, लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह, कोतवाल दयाशंकर आदि हैं।

बीते 18 नवंबर को पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पूर्व में ही तैयार हुई तबादला सूची के दृष्टिगत थाना भेलूपुर के प्रभारी दुर्गा सिंह, फूलपुर प्रभारी अजय राज वर्मा, चोलापुर प्रभारी सधुवन राम, लक्सा प्रभारी राजू कुमार को पुलिस लाइन भेजते हुए नए थानेदार पोस्ट किए थे। चुनाव आयोग के आदेश मुताबिक 30 नवंबर तक सभी तरह के तबादले पूर्ण कर लिए जाने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।