विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां ने सिखाया समस्याओं को समझना, आईआईटी बीएचयू की हरजस ने मेहनत से हासिल किया प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल

By Prakash PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:02 PM (IST)

आईआईटी बीएचयू की छात्रा हरजस कौर को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ...और पढ़ें

आईआईटी बीएचयू की हरजस कौर ने जीता प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, समस्याओं को समझने की सीख बनी सफलता की कुंजी।

आईआईटी बीएचयू की हरजस कौर ने जीता प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, समस्याओं को समझने की सीख बनी सफलता की कुंजी।

HighLights

  1. हरजस कौर को आईआईटी बीएचयू में प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल।

  2. इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रथम, बीटेक की सर्वश्रेष्ठ छात्रा।

  3. मां की सीख और कड़ी मेहनत से मिली यह सफलता।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। समस्याओं से घबराने के बजाय उन्हें गहराई से समझना और समाधान की दिशा में आगे बढ़ना। इसी सोच ने हरजस कौर को आईआईटी बीएचयू की मेधावियों की सूची में सबसे आगे खड़ा किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा हरजस को 15वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। उनके खाते में 10 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और तीन अन्य सम्मान हैं।

वह इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रथम रहीं और बीटेक की सभी शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाली छात्रा बनीं। हरजस अपनी सफलता का श्रेय परिवार और आईआईटी बीएचयू के शैक्षणिक माहौल को देती हैं। उनके पिता चरणजीत सिंह व्यवसायी हैं, जबकि मां सरबजीत कौर ने शुरुआती पढ़ाई के दौरान उनकी मजबूत बुनियाद तैयार की। मां ने उन्हें सिखाया कि किसी भी समस्या को रटने के बजाय उसकी गहराई में जाकर समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें : एआइ के दौर में तकनीक को अवसर बनाएं, चुनौतियों से न घबराएं - कुमार मंगलम बिड़ला

यही सीख आगे चलकर उनकी पढ़ाई का आधार बनी। हरजस के अनुसार, बीएचयू ने उनके व्यक्तित्व को नई दिशा दी। यहां उन्हें समझ आया कि किस क्षेत्र में कितनी मेहनत करनी है और अपने लक्ष्य की ओर कैसे बढ़ना है। वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और अब तक सीखी गई बातों को व्यावहारिक रूप देकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना उनका लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में कुमार मंगलम ने दिए 124 मेडल अवॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।