विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत में मिली सोने की बाली महिला यात्री को लौटाई, मह‍िला ने जताई खुशी

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 12:14 PM (IST)

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री की सोने की बाली खो गई थी। एक सहयात्री और ...और पढ़ें

वंदे भारत में मिली सोने की बाली ईमानदारी से लौटाई गई, यात्री ने जताया आभार।

वंदे भारत में मिली सोने की बाली ईमानदारी से लौटाई गई, यात्री ने जताया आभार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। यात्री की मदद से मिली सोने की बाली लौटाकर वाणिज्यकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। महिला यात्री ने सहयात्री और रेलकर्मियों का आभार जताया। वंदना सिंह गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-2 कोच में वाराणसी से कानपुर की यात्रा कर रही थीं।

इस दौरान उनके कान की बाली खो गई। उसी कोच में सवार अनुज राजपूत को बाली मिली। उन्होंने उसे ट्रेन में ड्यूटी कर रहे डिप्टी सीआइटी मनोज कुमार पांडेय को सौंप दिया। मनोज कुमार पांडेय ने यात्रियों से पूछताछ की और पुष्टि के बाद बाली वंदना सिंह को लौटा दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।