विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर आनलाइन चल रहा था जुआ, वाराणसी में तीन गिरफ्तार, 50 लाख तक का लेनदेन

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

वाराणसी में साइबर पुलिस की प्रतिबिंब टीम ने इंस्टाग्राम पर चल रहे ऑनलाइन जुए के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

वाराणसी में साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम ऑनलाइन जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार।

वाराणसी में साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम ऑनलाइन जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार।

HighLights

  1. साइबर पुलिस ने ऑनलाइन जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़।

  2. इंस्टाग्राम के जरिए वाराणसी में चल रहा था ऑनलाइन जुआ।

  3. तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का लेनदेन उजागर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। साइबर पुलिस की प्रतिबिंब टीम ने गुरुवार को बड़ा आपरेशन किया। एक कमरे में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर कई मोबाइल फोन बरामद किए।

जांच में 50 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन किए जाने के सुबूत मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि जुए का दायरा करोड़ों में चल रहा होगा। साइबर पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी रहने के कारण ठोस जानकारी नहीं दे पाई।

साइबर पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रतिबिंब पोर्टल की टीम ने छापेमारी की है। इसी टीम को साइबर फ्राड से जुड़े 19 संदिग्ध खातों की जांच में आनलाइन जुए के बारे में जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर अकथा अंतर्गत शिव विहार कालोनी निवासी सागर सेठ के घर छापेमारी की तो वहां से सागर सेठ के अलावा मंगल कुमार व सुदीप कश्यप पकड़े गए। इनके पास से कई मोबाइल बरामद हुए। जांच में कई बैंक खाते ऐसे मिले जिनसे लाखों रुपये के लेनदेन किए गए थे।

यह भी जानकारी मिली कि जुए में तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और गुजरात के युवा आनलाइन जुए से जुड़ते थे। एसीपी अपूर्व पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने साइबर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। यह जानकारी दी कि अभी जांच चल रही है। पुलिस शुक्रवार तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।