विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो के दौरान कोहरा या बादल दर्शकों को कर सकते हैं न‍िराश, कैसा रह सकता है मौसम का म‍िजाज?

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 20 Oct 2026 06:47 AM (IST)

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी की मौजूदगी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कोहरा डालेगा खलल?

वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी की मौजूदगी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या कोहरा डालेगा खलल?

HighLights

  1. वाराणसी में 22, 24, 25 अक्टूबर को एयर शो का आयोजन।

  2. 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल।

  3. मौसम विभाग ने साफ आसमान, बाधा नहीं होने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी में 22,24 और 25 अक्‍टूबर को एयर शो का आयोजन क‍िया जाना है। हालांक‍ि मुख्‍य आयोजन 25 अक्‍टूबर को प्रस्‍ताव‍ित है ज‍िसमें प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी शाम‍िल होने आ रहे हैं। इस ल‍िहाज से 25 अक्‍टूबर का आयोजन काफी महत्‍वपूर्ण होगा। वहीं पूर्वांचल में अब कुहासे का भी मौसम है और मानसून अभी गुजरा ही है। ऐसे में कोहरा और बादल आयोजन का मजा किरक‍िरा कर सकते हैं।

हालांक‍ि एयर शो का आयोजन साफ मौसम में ही क‍िया जाता है ल‍िहाजा मौसम का साफ रहना एक महत्‍वपूर्ण फैक्‍टर है। ल‍िहाजा आयोजन के दौरान बादल या कोहरा होगा या नहीं इसको लेकर मौसम व‍िभाग की ओर सभी की न‍िगाह लगी हुई है। पूर्वांचल में हालांक‍ि यह मौसम कोहरे और कुहासे का ही होता है लेक‍िन आयोजन दोपहर में ही होना तय हुआ है। 

यह भी पढ़ें : AIR Show In Varanasi : आकाश में गरजेंगे राफेल और हरक्यूलिस, विमानों में रिफ्यूलिंग का हवा में होगा प्रदर्शन, आएंगे यह मेहमान

मौसम व‍िभाग की ओर से हालांक‍ि कोहरा और बादल का संकेत नहीं है और ऐसे हालात में एयरशो का आयोजन आराम से होने का अनुमान है। ऐसे में एयरशो को लेकर किसी प्रकार के असमंजस की स्‍थ‍ित‍ि नहीं है। ल‍िहाजा मौसम का म‍िजाज आयोजन में आड़े नहीं आना चाह‍िए। हालांक‍ि सुबह कुहासे की स्‍थ‍िति‍ होने पर व‍िमानों के स्‍पष्‍ट नजर आने की बात भी लोगों के बीच चर्चा में है। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में एयरशो के दौरान गंगा की लहरों पर मानेकशा और विवेकानंद बनेंगे आयोजन के जलसारथी, कमांडो की भी रहेगी तैनाती

मौसम व‍िभाग की ओर से पूर्व में 21 अक्‍टूबर तक बादलों की कुछ सक्र‍ियता का संकेत था लेक‍िन इसके बाद आसमान पूरी तरह से साफ होने की बात र‍िपोर्ट में जारी की थी। जबक‍ि एयरफोर्स अध‍िकार‍ियों की ओर से बताया जा चुका है क‍ि कुछ गत‍िव‍िध‍ियां जो काफी ऊंचे स्‍तर पर होती हैं उसका डेमो कुछ न‍िचले स्‍तर पर प्रदर्श‍ित क‍िया जाएगा ताक‍ि दर्शकों को सारी गति‍व‍िध‍ि स्‍पष्‍ट द‍िख सके। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में एयरशो की थीम 'विंग्स ओवर गैंगेस', भारतीय नौसेना और भारतीय सेना के विमान भी लेंगे हिस्सा