विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयरशो के दौरान गंगा की लहरों पर मानेकशा और विवेकानंद बनेंगे आयोजन के जलसारथी, कमांडो की भी रहेगी तैनाती

By Prakash PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 01:42 PM (GMT+05:30)

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो की अंतिम रूपरेखा तय हो गई है। गंगा ...और पढ़ें

HighLights

  1. काशी एयर शो 22, 24, 25 अक्टूबर को आयोजित होगा।

  2. गंगा पर मानेकशा, विवेकानंद जलयान निगरानी केंद्र बनेंगे।

  3. इन जलयानों पर कमांडो पैरा ट्रूपर डेमो देंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी में आगामी 22, 24 और 25 अक्‍टूबर को आयोज‍ित होने वाले एयर शो की अंत‍िम रूपरेखा तय हो चुकी है। इस बाबत एयरफोर्स की ओर से इसकी जानकारी 21 अक्‍टूबर को साझा तौर पर जारी की जाएगी। आयोजन में जल-थल और नभ तीनों स्‍तर पर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध के साथ ही आयोजन को सटीक तरीके से संचाल‍ित क‍िया जाना है। 

गंगा की लहरों पर भी इस दौरान एयर फोर्स की ओर से आयोजन क‍िया जाना है, इसके ल‍िए गंगा में मानेकशा और विवेकानंद जलयान को जलसारथी के तौर पर अंत‍िम रूप से चुन ल‍िया गया है। आयोजन को लेकर जागरण को म‍िली जानकारी के अनुसार इनपर आयोजन की की प्रैक्‍ट‍िस करने के बाद सबकुछ ओके होने की बात सामने आई है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो गंगा की लहरों पर इन दोनों जलयानों पर भी कमांडो के उतरने का एक्‍शन देखने को म‍िलेगा।  

airshow2

बनारस में प्रस्तावित एयरफोर्स शो के दौरान पर्यटन विभाग की ओर से अलकनंदा क्रूजलाइन के इन दोनों बड़े जलयानों पर कमांडों के उतरने का डेमो होगा तो इन दोनों ही जलयानों पर निगरानी केंद्र भी बनाए जाने की उम्‍मीद है। इन पर एयरफोर्स के अध‍िकारी भी सक्र‍िय रहेंगे और गंगा की लहराें पर न‍िगरानी भी आयोजन की होनी है। 

इन्‍हीं के माध्‍यम से गंगा में होने वाली जलीय गतिविधियों पर नजर भी रखी जाएगी। इन पर पैरा ट्रूपर कमांडो रस्‍सी के सहारे उतरने का डेमो देंगे। इसकी प्रैक्‍ट‍िस भी बीते द‍िनों 12 अक्टूबर को पैरा ट्रूपर कर चुके हैं। गंगा में नमो घाट के पास ही इन दोनों जलयानों के संचालन के लिए प्रशासन और एयरफोर्स ने संबंधित अध‍िकार‍ियों ने अलकनंदा से संपर्क कर आयोजन को फाइनल क‍िया है। 

अलकनंदा क्रूजलाइन के संचालक व‍िकास मालवीय ने जागरण को इस बाबत बताया क‍ि एयरशो के तीनों द‍िन के ल‍िए गंगा में मानेकशा और विवेकानंद जलयान को तैनाती दी गई है। इस पर एयरशो के ल‍िहाज से आयोजन भी होने हैं और अध‍िकारी भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के ल‍िहाज से भी कई स्‍तर पर तैयारी अंत‍िम दौर में है। 

यह भी पढ़ें : AIR Show In Varanasi : आकाश में गरजेंगे राफेल और हरक्यूलिस, विमानों में रिफ्यूलिंग का हवा में होगा प्रदर्शन, आएंगे यह मेहमान