विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्ञानवापी परिसर के वजुखाने की मछलियां मरीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने DM को लिखा पत्र; की ये मांग

Published: Wed, 27 Dec 2023 09:30 PM (IST)

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासिन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वजुखाना सील ...और पढ़ें

वजुखाने से पानी निकालकर सफाई करने की मांग की है।
वजुखाने से पानी निकालकर सफाई करने की मांग की है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील ज्ञानवापी परिसर के वजुखाने में मौजूद मछलियों की मौत हो गई है। इससे आसपास बदबू फैल रही है। इसकी जानकारी देते हुए अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। वजुखाने से पानी निकालकर सफाई करने की मांग की है।

मुफ्ती ए शहर व अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के सचिव अब्दुल बातिन नोमानी की ओर से लिखे पत्र में बताया गया है कि वजुखाना सील होने की वजह से उसकी साफ-सफाई व पानी निकासी नहीं कराया जा पा रहा है। इसके चलते अधिकांश मछलियां मर गई हैं, जिसके कारण दुर्गंध हो रही है। इसके बीमारी फैलने का डर है जिसकी चपेट में वहां तैनात सीआरपीएफ जवान, नमाजी और विश्वनाथ मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी हो सकते हैं।

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासिन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वजुखाना सील होने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को उसके अंदर मछलियां होने की जानकारी दी गई थी। उन्हें बताया गया था कि उनके चारा-पानी व साफ-सफाई का इंतजाम अंजुमन की ओर से किया जाता है जो सील होने के बाद नहीं हो सकेगा। इसके बावजूद मछलियों का इंतजाम नहीं किया गया और इन निर्दोष जीवों की मौत हो गई। पूर्व में एक महीने में वजुखाने का पूरा पानी निकालकर उसकी साफ-सफाई की जाती थी।

यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मंदिर पक्ष, दाखिल हुई कैविएट; जानिए क्या है पूरा मामला

वजुखाना सील होने के बाद जाली से मछलियों को चारा तो दे दिया जाता है था, लेकिन पानी की सफाई पिछले डेढ़ साल से नहीं नहीं हो पाया। इससे पानी गंदा हो गया और मछलियां मरने लगी हैं। जो मछलियां मरी हैं उनका वजन दो से ढाई किलो है।

यह भी पढ़ें: UP News: घूम-घूम कर चोरी… उचक्कागीरी और छिनैती को बनाया था पेशा, एक सुराग से हुआ पर्दाफाश

पांच महिलाओं की ओर से ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग करते हुए दाखिल मुकदमे में अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर की कार्यवाही बीते साल छह, सात व 14, 15 16 मई को हुई थी। इस दौरान वजुखाने में शिवलिंग मिलने की बात कहते हुए मंदिर पक्ष ने वजुखाने को सील करने की मांग की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने वजुखाने को सील करने का आदेश दिया था। यहां सुरक्षा में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।