राजाभैया के साथ पोस्टर में नजर आईं दिव्या मित्तल, लिखा - 'इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है'
मीरजापुर की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल राजा भैया के साथ एक पोस्टर में नजर आईं, जिससे उनकी राजनीतिक पारी को ...और पढ़ें

दिव्या मित्तल राजा भैया के साथ पोस्टर में दिखीं, यूपी में नई राजनीतिक पारी की अटकलें।
HighLights
पूर्व डीएम दिव्या मित्तल राजा भैया के साथ पोस्टर में।
जनसत्ता लोकतान्त्रिक पार्टी ने पोस्टर साझा कर संकेत दिए।
यूपी में दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी की चर्चा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मीरजापुर की पूर्व डीएम रहीं दिव्या मित्तल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वह अपनी पार्टी बनाएंगी या किसी अन्य दल के साथ जाएंगी यह तो तय नहीं है लेकिन ताजा घटनाक्रम में राजाभेया की पार्टी की ओर से प्रदेश प्रधान महासचिव जनसत्ता लोकतान्त्रिक पार्टी (राजा भैया) डा. बृजेश सिंंह राजावत के एक्स हैंडल से जारी पोस्टर में दिव्या मित्तल राजाभैया के साथ नजर आ रही हैं।
प्रदेश प्रधान महासचिव जनसत्ता लोकतान्त्रिक पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा है कि - क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा? जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है… राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।
यह भी पढ़ें : पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का चुनाव लड़ना अब तय है, मीरजापुर के उस स्कूल की भी कहानी भी जान लें जो चर्चा में है
पोस्टर में भले ही उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होने की बात लिखी गई है लेकिन राजा भैया की पार्टी की ओर से पहला समर्थन दिव्या मित्तल को मिलने के बाद से ही सियासी समीकरणों को लेकर चर्चााओं का बाजार गर्म है। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की ओर से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा करने के बाद राजाभैया की पार्टी की ओर से उनका राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत किया गया है वह सियासी समीकरणों को ओर इशारा भी कर रहा है।
लेकिन दिव्या मित्तल की ओर से इस पोस्टर को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है। हालांकि उन्होंने खुद की पार्टी बनाने को लेकर ही इशारा किया है लेकिन राजाभैया की पार्टी उनको चुनाव में समर्थन भी दे सकती है। इस लिहाज से नए सियासी समीकरण पूर्वांचल में उस समय उभर सकते हैं जब वह मीरजापुर में चुनावी जमीन तैयार कर समय में उतरेंगी। हालांकि उनके पोस्टर को लेकर मीरजापुर में भी चर्चााओं का बाजार गर्म है।
क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा?
— Dr Brijesh singh Rajawat (@DrBrijeshsinghJ) September 29, 2026
जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है…
राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी!
IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई… pic.twitter.com/hPjmUVDqvv
