विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? भगवान शिव और तारकासुर के पुत्रों के वध जुड़ा है पौराणिक इतिहास

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:40 AM (GMT+05:30)

पौराणिक कथा के अनुसार, धर्म की पुनर्स्थापना पर देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था।

फोटो सोर्स- जागरण ग्राफिक्स।

फोटो सोर्स- जागरण ग्राफिक्स।

HighLights

  1. वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां पूरी, घाट सजे।

  2. भगवान शिव ने तारकासुर के पुत्रों का संहार किया था।

  3. देवताओं ने काशी में दीप जलाकर धर्मोत्सव मनाया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली के लिए घाटों, सरोवर तटों और देवालयों में साज-सज्जा पूरी कर ली गई है। आकर्षक विद्युत झालरों के साथ दीपदान के लिए दीया-बाती की व्यवस्था भी की गई है।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने पृथ्वी को रथ, सूर्य-चंद्र को पहिये, वेदों को अश्व, ब्रह्मा को सारथि और मेरु पर्वत को धनुष बनाकर पाशुपतास्त्र से तारकासुर के तीन पुत्रों विद्युन्माली, तारकाक्ष और कमलाक्ष के पुरों को भस्म कर दिया था।

अधर्म के अंत और धर्म की पुनर्स्थापना के हर्ष में देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, व्रत, दान और श्रीहरि की आराधना से चतुर्दिक पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में इस दिन गो, घृत, अन्न और दीपदान को फलदायी तथा स्थिर लक्ष्मी प्रदान करने वाला बताया गया है।

आज शाम सवा पांच से शाम पौने छह बजे के बीच जब घाटों से लेकर गंगा पार के रेतीले तट तक एक साथ 21 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित होंगे। इसमें 11 लाख दीप शासन की ओर से, जबकि 10 लाख दीये विभिन्न समितियों और काशीवासियों की ओर जलाए जाएंगे। 

दीपदान का कार्तिक पूर्णिमा पर महत्व

अगर आप किसी वजह से गंगा घाट जाकर दीपदान नहीं भी कर पा रहे हैं, तब भी आप घर पर पूजा-अर्चना करके और अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाकर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन मुख्य रूप से प्रदोष काल में दीपदान करना फलदायी माना जाता है।  

यह भी पढ़ें- देव दीपावली पर फूलों और झालरों से सजा काशी विश्वनाथ धाम, ढाई लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।