विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ से बिहार भेजी जा रही शराब से भरी डीसीएम बरामद, चालक गिरफ्तार

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

रामनगर पुलिस ने लंका मैदान के पास चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 199 पेटी शराब से भरी डीसीएम पकड़ी। चालक राजेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब से लदी डीसीएम पकड़ी गई चालक गिरफ्तार।

चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब से लदी डीसीएम पकड़ी गई चालक गिरफ्तार।

HighLights

  1. रामनगर पुलिस ने 199 पेटी शराब से भरी डीसीएम पकड़ी।

  2. चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब।

  3. डीसीएम चालक राजेंद्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

जागरण संवाददाता, (रामनगर) वाराणसी। लंका मैदान के निकट मंगलवार सुबह रामनगर पुलिस ने छापेमारी कर 199 पेटी शराब से भरी डीसीएम बरामद की। राजस्थान के जयपुर जिले के थाना सरुंड क्षेत्र के ग्राम बैसलाना निवासी 26 वर्षीय डीसीएम चालक राजेंद्र ने बताया कि शराब की पेटियां चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने ट्रक को सीज करने के बाद गिरफ्तार चालक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान के निकट वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने शराब से भरी डीसीएम के लंका मैदान के पास से ही गुजरने की जानकारी दी। पुलिसकर्मी ने कुछ देर इंतजार किया तो डीसीएम आती दिख गई। पुलिस डीसीएम को रोककर उसे चेक किया तो 199 पेटियों में 2388 बोतल शराब बरामद हुई।

प्रत्येक बोतल 750 मिलीलीटर शराब थी। शराब नाइन वन रम ब्रांड की बताई गई है। गिरफ्तार चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ की शराब बिहार में ऊंचे दाम पर बिकने से ज्यादा मुनाफा मिलता है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्र, योगेश्वर गौड़, हेड कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह, कांस्टेबल सचिन चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, अखिलेश कुमार, संजय कुमार व सर्विलांस सेल के अश्विनी सिंह मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।