एयर शो को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय भाजपा पर हमलावर, कहा - पासों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों?
कांग्रेस नेता अजय राय ने वाराणसी एयर शो के पासों पर भाजपा विधायकों की तस्वीरें होने पर आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो पास विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप।
HighLights
एयर शो के पासों पर भाजपा विधायकों की तस्वीरें।
कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना।
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की चुनाव आयोग से शिकायत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो को सियासी रूप देने को लेकर कांग्रेस की ओर से पार्टी के नेता भाजपा सरकार पर हमलावर है। दरअसल आयोजन में शामिल होने के लिए जारी किए जा रहे कुछ पास में स्थानीय भाजपा विधायकों के नाम फोटो शामिल होने के बाद से यह पास सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें भाजपा के विधायकों की ओर से तस्वीरों के प्रयोग को लेकर आपत्तियों का दौर जारी है।
इसी क्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया पर पासों की तस्वीर जारी कर सरकार पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों को सलाम। लेकिन एमएलसी चुनाव के दौरान एयर शो के पासों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों?

आरोप लगया कि यह चुनावी मर्यादा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वायुसेना देश की है, किसी राजनीतिक दल की नहीं। निर्वाचन आयोग निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करे। देश की सेना का सम्मान करें, उसे राजनीति से दूर रखें। वहीं पार्टी के अन्य नेताओं की ओर से भी इस बाबत आपत्ति जारी की गई है। जबकि सोशल मीडिया पर आयोजन में शामिल होने के लिए जारी हो रहे पास की पार्टी के कार्यकर्ता भी तस्वीरें जारी कर रहे हैं।
वाराणसी का एयर शो भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और गौरव का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों को सलाम! 🇮🇳 लेकिन MLC चुनाव के दौरान एयर शो के पासों पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों? यह चुनावी मर्यादा और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है! वायुसेना देश की है, किसी राजनीतिक दल की नहीं! निर्वाचन आयोग निष्पक्ष जाँच कर सख्त कार्रवाई करे। देश की सेना का सम्मान करें, उसे राजनीति से दूर रखें! #IndianAirForce #Varanasi #Kashi #MLCElection #AjayRai
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) October 21, 2026
