विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी का विवादित जमीनों की तीन माह में पैमाइश कराने का निर्देश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 10:57 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 27 Aug 2017 03:36 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि हमारी सरकार का प्रयास समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने का है। हम प्रयास ...और पढ़ें

सीएम योगी का विवादित जमीनों की तीन माह में पैमाइश कराने का निर्देश
सीएम योगी का विवादित जमीनों की तीन माह में पैमाइश कराने का निर्देश

वाराणसी (जेएनएन)। सूबे में जमीन के विवाद के मामलों में हो रहे अपराध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे के दूसरे तथा अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने कैंट थाना के साथ ही दीनदयाल राजकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। 

कैंट थाना के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में सभी विवादित जमीनों की तीन महीने में पैमाइश कराई जाए। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पहले की अपेक्षा अपराध दिख रहा है, जबकि हकीकत यह है कि अपराध तो कम हो रहा है, लेकिन अब सभी मामले दर्ज हो रहे हैं। इसी कारण इनकी संख्या बढ़ती दिख रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास समाज के हर व्यक्ति को न्याय दिलाने का है। हम प्रयास में है कि किसी को भी प्रताडि़त नहीं होने दिया जाएगा। हर व्यक्ति के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। कोई भी वर्ग सरकार के काम से वंचित नहीं रहेगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने कैंट थाने में रिकॉर्ड रूम व लॉकअप का निरीक्षण किया। कई रजिस्टर देखने के बाद जताया संतोष। नगर के इस आदर्श थाना में निरीक्षण के बाद उन्होंने दीनदयाल अस्पताल का रुख किया।

मुख्यमंत्री ने दीनदयाल राजकीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सक सभी को समुचित इलाज दें। किसी को भी बाहर से दवा लाने को न लिखें।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से स्वतंत्रदेव सिंह या मोहसिन रजा की होगी छुट्टी

अभी जितनी मशीनें है, उनको सही ढंग से रखें। उन सभी का रखरखाव ठीक से करें। जल्द नई मशीनों को भी मंगाया जाएगा।

 

योगी आदित्यनाथ ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर का दौरा करने के बाद दोपहर में हरहुआ ब्लॉक पर आयोजित संकल्प सिद्धि यात्रा में शामिल होंगे। यहीं पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के मंत्री के साथ अमेठी में जिला बदर अपराधी

मोबाइल से फोटो खींचने वाला पकड़ा गया

दीनदयाल अस्पताल में मुख्यमंत्री के निरीक्षण को मोबाइल में कैद कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने कस्टडी में लिया। बाद में पूछताछ कर उसे छोड़ दिया क्योंकि वह अस्पताल का ही कर्मचारी था।