Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaunpur MLC Election Result 2022 : पिछले वर्ष बसपा से भाजपा में शामिल हुए बृजेश सिंह प्रिंसू ने हासिल की एकतरफा जीत

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 01:25 PM (IST)

    UP MLC Election Result 2022 पिछले वर्ष ही बहुजन समाज पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बृजेश सिंह प्रिंसू ने आखिरकार एमएलसी चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की। उन्‍होंने कुल 3129 मत इस चुनाव में हासिल किए हैं।

    Hero Image
    जौनपुर से भाजपा उम्‍मीदवार बृजेश सिंह प्रिंसू ने एमएलसी चुनाव में आसानी से जीत हासिल कर ली।

    जौनपुर, जागरण संवाददाता। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में पड़े मतों की गणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई तो उम्‍मीदवारों की धड़कनें बढ़ गईं। जिला निर्वाचन की तरफ से पांच टेबल लगाए गए और प्रत्येक पर चार-चार मतगणना कर्मी गिनती कर रहे थे। पहले मत पत्रों की गड्डी बनाई गई और एक - एक काउंटिंग के बाद परिणाम की स्थिति साफ होती चली गई।  जिले में मुख्‍य रूप से मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच था। लेकिन, निर्दल उम्‍मीदवार भी कमतर नहीं होने की वजह से चर्चाएं परिणाम आने के साथ ही साफ होती चली गईं। आखिरकार परिणाम आया तो भाजपा के उम्‍मीदवार बृजेश सिंह प्रिंसू जीत हासिल करने में सफल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतगणना सुबह साढ़े दस बजे तक पूरी हो गई तो 2357 मतों से भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू विजयी घोषित कर दिए गए। एमएलसी चुनाव के मतों की गणना दो घंटे में ही यानी दस बजे पूरी हो गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू 2357 मतों से विजयी हुए। इस दौरान पड़े कुल 3961 मतों में भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू को 3129 मत, सपा प्रत्याशी डाक्टर मनोज यादव को 772 व निर्दल प्रत्याशी भानू प्रसाद को 11 मत मिले। वहीं 51 मत अवैध घोषित कर दिए गए। 

    धनंजय के करीबी भाजपा के विजयी एमएलसी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू की चर्चा चुनाव के पूर्व से ही जौनपुर में रही है। भारतीय जनता पार्टी के जौनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विजयी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी भी हैं। 48 वर्षीय बृजेश सिंह प्रिंसू वर्ष 2016 में इसी सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित होकर विधान परिषद पहली बार पहुंचे थे। वह पिछले वर्ष बसपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। बृजेश सिंह प्रिंसू को जौनपुर जिले में राजनीति विरासत में मिली है। उनके दादा स्व. रामलखन सिंह वर्ष 1957 में तत्कालीन रारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह और एमएलसी निर्वाचित होने से पूर्व प्रिंसू विकास खंड करंजाकला के क्षेत्र प्रमुख भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें Jaunpur MLC Election Result LIVE : भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंसू 2357 मतों से विजयी, दो घंटे में मतगणना पूरी

    Koo App
    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए भाजपा संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, CM श्री @myogiadityanath जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @SwatantraDevSingh जी प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @sunilbansalbjp जी सहित समस्त विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत भाजपा पर जनता के भरोसे की है। - Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 12 Apr 2022