विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलीकॉप्टर से वाराणसी के रोहनिया पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:00 AM (IST)

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से वाराणसी के रोहनिया पहुंचे, जहां उनका चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।

बृजभूषण शरण सिंह को चांदी का मुकुट पहनाने हुए अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा

बृजभूषण शरण सिंह को चांदी का मुकुट पहनाने हुए अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा

HighLights

  1. बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से वाराणसी के रोहनिया पहुंचे।

  2. महिला आरक्षण बिल का किया समर्थन, जल्द पास होने का दावा।

  3. सनातन धर्म, राम मंदिर और जातिगत राजनीति पर दिए बयान।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को दोपहर तीन बजे हेलीकॉप्टर से रोहनिया में बने हेलीपैड पहुंचे। जहां अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद यहां से सागरपुर स्थित स्व. महेंद्र चंदेल विश्व हिंदू परिषद के नेता के घर पहुंचकर उनके स्वजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए।

यहां से बृज भूषण शरण सिंह का काफिला भदोही के लिए रवाना हुआ। जहां से वापसी में शाम सात बजे अनंत हॉस्पिटल की तरफ से रोहनिया स्थित आवास पर आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। यहां पर निदेशक डॉ. आलोक शर्मा उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा तथा परिवार के सदस्यों की तरफ से चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान बृजभूषण शरण ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर कथाओं में आना जाना रहता है।रामकथा भागवत कथा राम मंदिर रामसेतु को गाली देगा उसका खुद नुकसान होगा। महिला आरक्षण को लेकर बोले तीर धनुष पर चढ़ गया है उसका परिणाम जल्द आएगा। महिलाओं को बराबरी का हक देने का समय आया है।

महिला आरक्षण का जो विरोध करेगा उसके गले की फांस बनेगा। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह बिल पास होकर रहेगा। जिसको पक्ष में आना हो आए या विपक्ष में रहे लेकिन बिल पास होकर रहेगा। रामकथा सुनने से फायदा नहीं होगा राम जैसे आचरण से फायदा होगा। रामजी ने सर्व समाज को जोड़ने का काम किया था।

आज कुछ लोग जातियों को टारगेट करके गाली दे रहे हैं जो उचित नहीं है। समाज के किसी वर्ग को गाली देना ठीक नहीं। राम ने दलित वंचित कमजोर को जोड़ने का काम किया। गठबंधन बेमेल है।

बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर रोहनिया पहुंचते ही देखने वालों की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने हेलिकॉप्टर के साथ फोटो और सेल्फी तथा पास से देखने की ललक रही। महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. सुनील पटेल, भाजपा नेता सुरेश सिंह, संजय सिंह बबलू , सुजीत सिंह डॉक्टर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, बहादुर यादव, डॉ. ब्रजेश तिवारी, अमित सिंह, पंकज सिंह डब्लू सहित काफी लोग रहे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सूचना का अधिकार व जनहित गारंटी अधिनियम पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।