वाराणसी में सूचना का अधिकार व जनहित गारंटी अधिनियम पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
वाराणसी में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने जनहित गारंटी और सूचना का अधिकार अधिनियम पर एक कार्यशाला आयोजित की। इसका उद्देश्य अधिकारियों को कानून की विस्तृत जानकारी देकर जन सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना था।

वाराणसी में अधिकारियों को सूचना का अधिकार और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।
HighLights
अधिकारियों को जनहित गारंटी और सूचना का अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण मिला।
कार्यशाला का उद्देश्य जन सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना था।
सूचना के अधिकार के प्रावधानों, जुर्माने और अपील पर चर्चा हुई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से कमिश्नरी ऑडिटोरियम बिल्डिंग फॉर इफेक्टिव इंप्लीमेंट ऑफ राइट टू सर्विसेज इन द स्टेट ऑफ़ उत्तर प्रदेश का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम 2011 एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वाराणसी मंडल के पदाविहित अधिकारियों और जन सूचना अधिकारियों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को कानून के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देकर जन सेवाओं में पारदर्शिता और जवाब देही सुनिश्चित करना रहा। जिसमें वाराणसी मंडल से बड़ी संख्या में अधिकारियों ने भाग लिया कार्यशाला में नोडल अधिकारी एवं स्टेट रिसोर्स पर्सन डॉक्टर राहुल सिंह ने सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किन परिस्थितियों में सूचना उपलब्ध करानी अनिवार्य है और किन मामलों में सूचना देने से छूट प्राप्त है। उन्होंने अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उपयोग आवेदन निस्तारण की प्रक्रिया प्रथम एवं द्वितीय अपील की व्यवस्था तथा सूचना देने में लापरवाही होने पर लगने वाले जुमाने के नियमों की भी जानकारी दी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि लगाए गए जुमाने के खिलाफ किस स्तर पर और किस प्रकार अपील की जा सकती है। कार्यशाला में वीके गंगवार ने उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के प्रावधानों पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि जनहित गारंटी अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम के कई नियम और प्रक्रियाएं सामान प्रकृति की है। जिनका उद्देश्य नागरिकों को समय बाद सेवाएं उपलब्ध कराना और प्रशासनिक जवाब देही तय करना है।
इस दौरान अधिकारियों को सेवा वितरण की समय सीमा शिकायत निवारण तंत्र तथा पारदर्शी प्रशासन की आवश्यकता पर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंकज सक्सेना उप मुख्य निरीक्षक, शोध अधिकारी विपिन यादव, प्रशासनिक सुधार विभाग की निरीक्षक प्रज्ञा सिंह व विभिन्न विभागों के जन सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।