विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात फेरे लेने के बाद प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार, खाली कमरा देख घरवालों के उड़े होश

Published: Fri, 31 May 2024 11:16 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सात फेरे लेने के बाद ...और पढ़ें

नवविवाहिता अपने प्रेमी संग चुपके से घर से निकल गयी।
नवविवाहिता अपने प्रेमी संग चुपके से घर से निकल गयी।

संवाद सहयोगी,जागरण,मिर्जामुराद। सात फेरे लेने के बाद विदाई से पूर्व ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई।घटना से स्वजन परेशान हो उठे। स्वजनों ने थाने पहुंच प्रेमी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद दुल्हन गुरुवार की सांयकाल खुद वापस लौट आयी। दुल्हन के लौटने पर रात में विदाई की रस्म हुई।

इसे भी पढ़ें-मां को दस्त आई तो गला रेतकर सिर को कुएं में फेंका, 10 साल बाद पिता की गवाही पर बेटे को हुई उम्रकैद की सजा

मिर्जामुराद के खजुरी पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में बुधवार की दोपहर कपसेठी क्षेत्र से बरात आयी थी। द्वारचार के बाद दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लिए।

इसे भी पढ़ें-आगरा-गोरखपुर में बारिश ने किया सूरज के तेवर को ठंडा, प्रयागराज में प्रचंड गर्मी से त्राहि-त्राहि

इसके बाद दुल्हन ने रात की जगह सुबह गौना के विदाई का प्रस्ताव रखा। दूल्हा समेत दो लोग रुक गए,जबकि बराती वापस चले गए। इसके बाद रात्रि में नवविवाहिता अपने प्रेमी संग चुपके से घर से निकल गयी।

दुल्हन का कमरा खाली देख स्वजन परेशान हो उठे। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चला। देरशाम अचानक दुल्हन वापस घर लौट आयी। दुल्हन के आने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली, फिर विदाई हुई।