विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव में राम नाम का सहारा लेती है भाजपा, उनके नाम पर राजनीति अच्छी नहीं : राजबब्बर

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 17 Oct 2016 08:14 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 09:03 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। राजबब्बर ने कहा कि चुनाव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाराणसी (जेएनएन)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सोमवार को भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। राजबब्बर ने कहा कि जब चुनाव आता है, बीजेपी राम नाम का सहारा लेकर घूमने लगती है। लहुराबीर स्थित एक होटल में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में राजबब्बर ने कहा कि पुरुषोत्तम राम एक मर्यादित पुरुष थे, उनके नाम पर राजनीति करना किसी को भी शोभा नहीं देता।

चुनाव के समय भाजपा-सपा को अयोध्या की याद क्यों : मायावती

राजबब्बर ने कहा कि पीएम का तूफानी दौरा पूर्व के चुनावों में भी हुआ है। खूब धुआं उठाया था जिससे आज भी दम घुट रहा है। इस बार भी खूब धुआं उड़ाएंगे लेकिन इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करेगी। इस चुनाव में कांग्रेस जड़ों को सींच रही है ताकि पूर्ण बहुमत का जनाधार मिल सके। उन्होंने भरोसा दिया कि कांग्रेस उप्र विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करेगी। राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

आखिरकार ! अखिलेश यादव ही होंगे सपा का मुख्यमंत्री चेहरा
रीता बहुगुणा कहीं नहीं जा रहीं
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा के बीजेपी में शामिल होने के सवाल को शीला दीक्षित ने सिरे से नकार दिया। कहा, यह चुनावी स्टंट है जिसे विरोधी पार्टियों ने उछाला है। चुनाव में धार्मिक व अपराधिक मुद्दों पर राजनीति करना लोकतंत्र के लिए घातक है।
मृतकों के परिवारीजन को मिले 10-10 लाख
बनारस में आध्यात्मिक समागम में भगदड़ के दौरान हुई मौतों पर राजबब्बर ने कहा कि बनारस हिंदुओं का बड़ा तीर्थ है। इसी प्रकार देश में अन्य तीर्थ हैं जहां वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठान व समागम होता है। ऐसे तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधन अलग से होना चाहिए। आध्यात्मिक समागम में भगदड़ के दौरान हुई मौत पर दु:ख है। ट्रामा सेंटर में घायलों से मुलाकात की। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। साथ ही पीएम से मांग है कि संसदीय क्षेत्र में हुए हादसे में मरे लोगों के परिवारीजन को दो की बजाए 10-10 लाख दिया जाए।

शीला दीक्षित ने कहा कि प्रबंधन पहले से बेहतर होना चाहिए। हादसा होने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शासन की निष्क्रियता बताती है, जैसा कि बनारस में हादसे के बाद अफसरों पर कार्रवाई हो रही है। शीला दीक्षित व राजबब्बर ने मलदहिया स्थित नर्सिंग होम में भर्ती राबिया कलाम से मुलाकात कर हाल जाना। भोजूबीर में प्रदेश सचिव सतीश चौबे भर्ती हैं, उनका भी कुशलक्षेम पूछा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।