विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस रेल मंडल के स्टेशनों पर खुलेंगे प्रीमियम फूड आउटलेट, यात्री ले सकेंगे पिज्जा-बर्गर का स्वाद

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:33 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2026 10:54 PM (IST)

रेलवे बोर्ड की प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट योजना जल्द ही बनारस रेल मंडल के स्टेशनों पर लागू होगी, जिससे यात्री पिज्जा, बर्गर और आइसक्रीम जैसे उत्पादों का लुत्फ उठा सकेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रेलवे बोर्ड की प्रीमियम कैटरिंग योजना बनारस मंडल में लागू।

  2. यात्री पिज्जा, बर्गर, आइसक्रीम जैसे ब्रांडेड फूड का लुत्फ उठाएंगे।

  3. मैकडोनाल्ड्स, केएफसी जैसी कंपनियां स्टेशनों पर आउटलेट खोलेंगी।

राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। रेलवे बोर्ड की प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट योजना बनारस रेल मंडल के स्टेशनों पर जल्द ही जल्द आकार लेगी। साथ ही यात्री पिज्जा, बर्गर, फ्राइड चिकन व सभी तरह के आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकेंगे।

वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की संख्या बढ़ने से छोटे शहरों वाले स्टेशनों पर भी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की जरूरत महसूस की जाने लगी है। 24 घंटे सेवा देने वाली योजना से न सिर्फ यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी, अपितु रेलवे राजस्व भी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर नामीचीन फूड कंपनियों को दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। इसमें मैकडोनाल्ड्स, केएफसी, पिज्जा हट, हल्दीराम और बीकानेरवाला समेत कई कंपनियां शामिल हैं।

रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने और रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के उद्देश्य से प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की नई श्रेणी शुरू की है। इसके तहत अब रेलवे स्टेशनों पर देश-विदेश की प्रतिष्ठित फूड कंपनियां अपने ब्रांड के नाम से आउटलेट खोल सकेंगी।

जानिए किस स्टेशन पर कितने आउटलेट्स खुलेंगे

स्टेशन आउटलेट्स
छपरा 2
आजमगढ़ 1
बलिया 2
देवरिया सदर 1
मऊ 2
सिवान 2
बनारस 2
गाजीपुर सिटी 1
बेल्थरारोड 1
भटनी 1
वाराणसी सिटी 2
छपरा कचहरी 1
कप्तानगंज 2
प्रयागराज रामबाग 1
थावे 1

ये कंपनियां दिखा सकती हैं रुचि

हल्दीराम, बास्किन राबिंस, पिज्जा हट, केएफसी, मैकडोनाल्ड्स, बीकानेर वाला आदि कंपनियां रुचि दिखा सकती हैं। हालांकि, मंच खुला होगा, जिनके पास से कम से कम 20 आउटलेट्स होंगे, वही निविदा में भाग ले सकेगा।

वाराणसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यात्रियों को बेहतर खान-पान सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बोर्ड ने प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट योजना बनाई है। अब इसे बनारस रेल मंडल में लागू किया जा रहा है। इसी माह इसके लिए निविदा निकाली जाएगी। उम्मीद है कि दिसंबर माह तक लोगों को योजना का लाभ मिलने लगेगा।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।