विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में केवल पांच होटलों में बर्बाद हो रहा 450 किलो भोजन

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 12:03 PM (IST)

नगर निगम की ओर से स्थापित भवनिया पोखरी कचरा संयंत्र में प्रतिदिन 450 किलो बचा हुआ भोजन कचरे के रूप में पहुंच रहा है।

वाराणसी में केवल पांच होटलों में बर्बाद हो रहा 450 किलो भोजन
वाराणसी में केवल पांच होटलों में बर्बाद हो रहा 450 किलो भोजन

वाराणसी (जागरण संवाददाता)। शहर के होटलों में खाद्य सामग्री किस कदर बर्बाद हो रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हे कि नगर निगम की ओर से स्थापित भवनिया पोखरी कचरा संयंत्र में प्रतिदिन 450 किलो बचा हुआ भोजन कचरे के रूप में पहुंच रहा है। यह आंकड़ा सिर्फ पांच होटलों का होता है।

यदि नगर के सभी होटलों से निकलने वाले भोजन कचरे का आकलन किया जाए तो आश्चर्यजनक तथ्य सामने आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सस्ते दर पर हर व्यक्ति को भोजन देने का वादा किया है। यदि नगर के होटलों में बर्बाद हो रहे इन खाद्य सामग्री को बचा लिया जाए तो हजारों गरीबों को भोजन मिल सकेगा। बता दें कि होटलों से बर्बाद हो रहे भोजन को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही चिंता जताई है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नई राशन नीति बनाने में लगे हैं। बहुत जल्द ही केंद्र सरकार होटल संचालकों के साथ बैठक करेगी जिसमें भोजन परोसने के दौरान ग्राहकों की इच्छानुसार मात्र देने की बात कही जाएगी अर्थात यदि ग्राहक हाफ प्लेट भोजन की मांग करता है तो उसे कम दर पर उपलब्ध कराया जाए। वर्तमान में यह देखा गया है कि होटल में यदि ग्राहक हाफ प्लेट भोजन की मांग करता है तो भी उसे फुल प्लेट का ही दाम देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार शुरू करेगी अन्नपूर्णा भोजनालय, पांच रुपए में मिलेगा खाना

ऐसे में भोजन की मात्रा कम करने की बजाय ग्राहक से पैसा वसूलने के लिए फुल प्लेट भोजन देने की कोशिश की जाती है। ऐसे में ग्राहक इच्छा मुताबिक भोजन करने के बाद शेष हिस्सा छोड़ देता है। इसमें भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बर्बाद होती है।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य से खिलवाड़, नहीं हो रही खाद्य पदार्थों की जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।