विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस रेलवे स्‍टेशन पर लाइसेंस फीस न म‍िलने पर टॉयलेट घेर कर ल‍िख द‍िया 'कार्य प्रगत‍ि पर है', अब सुवि‍धा फ्री हो गई

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 06:37 PM (IST)

बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर ठेकेदार द्वारा लाइसेंस फीस जमा न करने के कारण बंद पड़े शौचालय को ...और पढ़ें

बनारस रेलवे स्टेशन पर बंद शौचालय अब यात्रियों के लिए मुफ्त, रेलवे ने दी राहत।

बनारस रेलवे स्टेशन पर बंद शौचालय अब यात्रियों के लिए मुफ्त, रेलवे ने दी राहत।

HighLights

  1. बनारस स्टेशन पर ठेकेदार की फीस न भरने से शौचालय बंद।

  2. जागरण की खबर के बाद रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा।

  3. अब प्लेटफॉर्म एक पर शौचालय निःशुल्क, अगली सूचना तक।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडुआडीह स्‍थ‍ित बनारस रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म संख्‍या एक पर शौचालय को घेर कर कार्य प्रगत‍ि पर है का बोर्ड लगाने के मामले में आख‍िरकार रेलवे की ओर से स्‍पष्‍टीकरण जारी की गई है। दरअसल गुरुवार को जागरण की ओर से इस बाबत रेलवे प्रशासन का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया गया था। 

इस बाबत खबर प्रकाश‍ित होने के बाद रेलवे अध‍िकार‍ियों ने इस पर रेल यात्र‍ियों के ह‍ित में फैसला लेते हुए ब‍िना कांट्रैक्‍टर के ही अब इसे यात्र‍ियों के ल‍िए अगली सूचना तक पूरी तरह फ्री करते हुए इसे चालू कर द‍िया गया है। 

यह थी खबर बनारस रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म नंबर एक पर मह‍िला और पुरुष शौचालय में कार्य प्रगत‍ि पर है, व्‍यवस्‍थाएं नहीं हो पा रहीं दुरुस्‍त

रेलवे की ओर से क‍िया गया स्‍पष्‍ट

खबर की बाबत डीआरएम कार्यालय की ओर से बताया गया है क‍ि - बीते माह नौ अगस्‍त को इसकी ई-ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसके अनुपालन में आगामी 15 दिनों की अवधि में कॉन्ट्रैक्टर द्वारा लाइसेंस फीस जमा करना अपेक्षित है।

बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उपलब्ध पे एंड यूज़ टॉयलेट की सेवा कांट्रैक्ट के माध्यम से थर्ड पार्टी द्वारा संचालित की जा रही थी। विगत दो ई ऑक्शन की प्रक्रिया में कॉन्ट्रैक्टर द्वारा लाइसेंस फीस न जमा करने के कारण यह सेवा बाधित हो गई थी।

इस बीच तब तक की अवधि के लिए मंडल प्रशासन द्वारा आदरणीय रेल यात्रियों तथा आम जनमानस की आवश्यकताओं एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफ़ॉर्म संख्या एक पर उपलब्ध पे एंड टॉयलेट की सुविधा को निःशुल्क कर दिया गया है।

रेलवे की ओर से असुविधा को लेकर शिकायत नोट करने की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के लिए सूचित भी क‍िया गया है।

यह भी पढ़ेंमहेश गुप्ता ने वाराणसी रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया