महेश गुप्ता ने वाराणसी रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया
महेश गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले लखनऊ ...और पढ़ें

महेश गुप्ता ने संभाला वाराणसी रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार।
HighLights
महेश गुप्ता बने पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी।
इससे पहले लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
वाराणसी में रेलवे की योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर देंगे जोर।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। महेश गुप्ता ने गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। महेश गुप्ता इसके पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे की विकास योजनाओं, महत्वपूर्ण उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वाराणसी मंडल में पदभार ग्रहण करने के उपरांत महेश गुप्ता ने कहा कि मंडल की जनसम्पर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, रेलवे की उपलब्धियों तथा यात्री हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।
उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे एवं वाराणसी मंडल की सकारात्मक मीडिया प्रतिनिधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
