विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में गांववालों ने मगरमच्छ को बनाया 'खिलौना'! मुंह-हाथ बांधकर कंधे पर टांगा, सेल्फी भी ली

Published: Mon, 05 Oct 2026 10:53 AM (IST)

उन्नाव के नेतुआ गांव में देर रात एक किसान ने धान के खेत में लगभग पांच फीट लंबा मगरमच्छ देखा। ...और पढ़ें

HighLights

  1. नेतुआ गांव में धान के खेत में दिखा मगरमच्छ।

  2. ग्रामीणों ने जाल डालकर 5 फीट का मगरमच्छ पकड़ा।

  3. वन विभाग ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ा।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। ग्राम पंचायत नेतुआ स्थित कान्हा गोशाला के पास शनिवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे धान के खेत में मगरमच्छ निकलने से अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि देर रात लगभग साढ़े 11 बजे किसान भूरेलाल खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे, तभी उन्होंने खेत में मगरमच्छ को देखा।

उन्होंने मगरमच्छ होने की सूचना गांव के लोगों को दी। जिसपर ग्रामीण एकत्र हो गए और साहस दिखाते हुए जाल डालकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।

इसके बाद लोगों ने मगरमच्छ के मुंह और हाथ को रस्सी से बांध दिया गया। जिससे वह हमलावर न होने पाए। देर रात मगरमच्छ को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लगी रही। लोगों ने फोटो भी खिंचाई।

गांववालों ने वन विभाग को सूचना दी

ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने की सूचना 112 पुलिस और वन विभाग को दी। जिसपर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ वन विभाग को सौंप दिया। ग्रामीणों में अमित निषाद ने बताया कि मगरमच्छ लगभग पांच फीट लंबा रहा होगा।

मगरमच्छ के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के एसडीओ संदीप पारपरिया, रेंजर पीके श्रीवास्तव, वनरक्षक नीलू यादव समेत अन्य कई वन्य कर्मचारी देर रात वहां पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। एसडीओ संदीप पारपरिया ने बताया कि मगरमच्छ को बक्सर के आगे ले जाकर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के मैनावती मार्ग पर पांच फीट का मगरमच्छ, दहशत में राहगीर, वन विभाग की टीम ने गंगा में छोड़