विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM उज्ज्वला योजना: दीपावली पर लाखों लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर देने की तैयारी में यूपी सरकार, जल्द हो सकता है एलान

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 12:23 PM (IST)

उन्नाव में दीपावली पर 3.39 लाख उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने की तैयारी है। सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. उन्नाव में 3.39 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

  2. दीपावली पर मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने की तैयारी।

  3. पहले होली पर भी मिला था मुफ्त सिलिंडर का लाभ।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। दीपावली पर जिले के 3.39 लाख उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने की तैयारी है। योजना के तहत सिलिंडर रिफिल कराने पर 300 रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है। दिवाली से पहले इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में 3.39 लाख लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। त्योहार पर मुफ्त सिलिंडर मिलने से परिवारों को भोजन और पकवान बनाने में सहूलियत होगी तथा रिफिल का खर्च कम होगा। इससे पहले 28 फरवरी को होली से पूर्व भी योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर का लाभ दिया गया था।

उस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने प्रतीकात्मक चेक देकर लाभार्थियों को सम्मानित किया था। जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर ने बताया कि जिले के उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलिंडर और सब्सिडी की राशि उनके खाते में दी जा रही है।

दिवाली पर 3.39 लाख लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने की तैयारी है। सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। घोषणा जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 300 लड़कों के बीच अकेली दौड़कर यूपी की अंजनी ने मिनी मैराथन में जीता था गोल्ड, अब शिक्षा के लिए लड़ रही हैं जंग