विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजी-रोटी के लिए दिल्ली जा रहे युवक की उन्नाव में ट्रेन से गिरकर मौत, 27 दिन पहले बड़े भाई ने तोड़ा था दम

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:12 PM (IST)

दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहे नीरज गौड़ की उन्नाव में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा उनके बड़े भाई की 27 दिन पहले हुई मौत के बाद हुआ, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. उन्नाव में ट्रेन से गिरकर नीरज गौड़ की मौत।

  2. बड़े भाई की मौत के 27 दिन बाद यह दूसरी घटना।

  3. परिवार पर दुखों का पहाड़, दो बेटों का सहारा छीना।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। बड़े भाई की मौत होने पर क्रिया-कर्म निपटाकर 27 दिन बाद रोजी-रोटी के लिए दिल्ली जा रहे छोटे भाई की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बड़े बेटे को खोने के गम से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि बुधवार रात ट्रेन हादसे में छोटे बेटे की मौत ने गहरा जख्म दे दिया। अयोध्या जिले के गोसाईंगंज क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी 33 वर्षीय नीरज गौड़ दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

सात नवंबर को उसके बड़े भाई सुनील की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद वह गांव आया था। बुधवार को क्रिया-कर्म और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी कर वह गोरखधाम एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जा रहा था। रात करीब दो बजे उन्नाव जंक्शन के आउटर के पास वह ट्रेन से नीचे गिरकर पहियों की चपेट में आ गया।

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात बहाल कराया। तलाशी में मिले मोबाइल से पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी रंजना और मां दयावती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

परिवार के लिए यह दूसरी ऐसी चोट थी, जिसने उनके सहारे ही छीन लिए। नीरज अपने पीछे पत्नी रंजना और दो बेटे दिव्यांश व रेहान को छोड़ गया है। जिस पिता के सहारे दोनों बच्चों का भविष्य संवारना था, अब वही पिता उनके बीच नहीं रहा। जीआरपी एसओ सुनील मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- OPD 27 Nov: कानपुर, उन्नाव समेत कई जिलों के अस्पतालों का ओपीडी शेड्यूल, देखें डॉक्टरों के नाम, विभाग और समय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।