विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में 1.60 करोड़ की लागत से बनेगा सीसी मार्ग, हजारों लोगों के लिए आवागमन होगा बेहतर

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:01 PM (IST)

उन्नाव में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से 2200 मीटर लंबे सीसी संपर्क मार्ग का निर्माण होगा, जिससे हजारों ग्रामीणों और शिक्षकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 2200 मीटर लंबा सीसी मार्ग।

  2. हजारों ग्रामीणों और शिक्षकों को आवागमन में मिलेगी बड़ी सुविधा।

  3. गदनाखेड़ा, जुझारपुर सहित कई गांवों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर।

संवाद सूत्र, उन्नाव। ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिससे आवागमन करने वाले हजारों लोगों को सुविधा मिल सकें। संपर्क मार्ग लगभग 2200 मीटर सीसी मार्ग बनाया जाएगा। जिससे लंबा चक्कर लगाकर आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

कच्चे संपर्क मार्ग से आवागमन कर रहे हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन करने वाले लोग काफी लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे थे। जिससे उनका काफी समय भी बर्बाद हो रहा था और वर्षा के समय सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही थी।

जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजा था।प्रस्ताव पास होने के बाद गदनाखेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।उक्त मार्ग 2200 मीटर का सीसी मार्ग बनेगा।

जिससे जुझारपुर,वंश खेड़ा, सूसूमऊ, मुड़हा, कछियन खेड़ा आदि गांव के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।साथ ही हजारों आवागमन करने वाले लोगों को काफी सुधिवा मिलेगी। जिन शिक्षकों को चक्कर लगाकर विद्यालय आना जाना पड़ रहा था उन शिक्षकों को भी काफी राहत मिलेगी।

प्रमुख लोगों में अजय सिंह, राजा सिंह, धर्मेंद्र लोधी, बबलू आदि ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग के बनने से काफी सुविधा मिलेगी। आने जाने में समय की बचत होगी।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर नगर पालिका ने उतारी 40 लाख की 'स्मोक गन', तालाबों के पानी से करेगी सड़कों की सफाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।