विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में सफाईकर्मी को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, कचहरी पुल से 20 फीट नीचे गिरा सूरज; हालत गंभीर

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:58 PM (IST)

उन्नाव के कचहरी पुल पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से सफाईकर्मी सूरज 20 फीट नीचे गिर गया।  

कार की टक्कर से कचहरी आरओबी से नीचे गिरकर घायल सफाई कर्मी सूरज। जागरण

कार की टक्कर से कचहरी आरओबी से नीचे गिरकर घायल सफाई कर्मी सूरज। जागरण

HighLights

  1. सफाईकर्मी सूरज कार की टक्कर से पुल से गिरा।

  2. कूड़ा गाड़ी चालक शिवम को भी बेरहमी से पीटा गया।

  3. दोनों घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल से रेफर किया।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। कचहरी पुल पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से नगर पालिका का सफाईकर्मी सूरज करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद कूड़ा गाड़ी के चालक ने विरोध किया तो कार सवारों ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया। मारपीट और हादसे में घायल दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया।

नगर पालिका के सफाईकर्मी सूरज और रामनगर निवासी कूड़ा गाड़ी चालक शिवम राजपूत रविवार रात लगभग 11 बजे कचहरी पुल पर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान ईको स्पोर्ट कार (यूपी 78 ईजे 9240) ने सूरज को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। साथी कर्मचारी शिवम ने कार सवारों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने उस पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि कार सवारों ने शिवम को बेरहमी से पीटा। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। घटना से नगर पालिका कर्मचारियों में आक्रोश है। हादसे के बाद कार सवार भाग निकले। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है कार नंबर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बलिया में हुआ सड़क हादसा, डंपर निकालने के बाद लौट रही हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।