उन्नाव में 20 इंस्पेक्टर और SI का बदला कार्यक्षेत्र, कई थानों को मिले नए प्रभारी
उन्नाव जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा फेरबदल करते हुए 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है। इस बदलाव के तहत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

जिले में 20 निरीक्षकों और दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले। फाइल फोटो
HighLights
उन्नाव पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला।
कई थानों को नए प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मिले।
गैर जनपद स्थानांतरण के कारण छह इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में 20 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। इसमें कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि गैर जनपद स्थानांतरण के दृष्टिगत छह निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
निरीक्षक श्रीराम पांडेय को सोहरामऊ से सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय कुमार सिंह को गंगाघाट से दही थाना प्रभारी बनाया गया। सचिन गुप्ता को पुलिस लाइन से पुरवा का प्रभारी निरीक्षकों बनाया गया है।
सत्येंद्र विक्रम सिंह को अजगैन, अनूप कुमार शुक्ल को अचलगंज और सुनील कुमार सिंह को सफीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुब्रत नारायण त्रिपाठी को अचलगंज से गंगाघाट कोतवाली भेजा गया है।
उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह को सोहरामऊ, उमेश सिंह को मौरावां, निखिलेश कुमार को बेहटामुजावर और कौशलेंद्र प्रताप सिंह को असोहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मधु यादव को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेंद्र सिंह नए प्रभारी यातायात होंगे। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली NCR की तर्ज पर यूपी में विकसित हो रहा इंडस्ट्रियल जोन, SCR में उन्नाव के 170 गांव होंगे शामिल