विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में निजी क्लीनिक की लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने की शिकायत

By Jagran NewsEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 24 Sep 2026 11:10 AM (IST)

उन्नाव के बांगरमऊ में एक निजी क्लीनिक की कथित लापरवाही से प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बांगरमऊ के निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत।

  2. मां ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही से चोट पहुंचाने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। बांगरमऊ नगर के एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची को गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। नवजात बच्ची की मां ने क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बांगरमऊ के पूर्विया टोला निवासी आरिफ ने 20 सितंबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी शबा को नगर के नानामऊ मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। आरिफ ने बताया कि क्लीनिक में प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को निर्मला अस्पताल ले गया, जहां आपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

स्वजन उसे लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए जहां बुधवार को नवजात बच्ची की मौत हो गई। नवजात की मां शबा ने बांगरमऊ पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें निजी क्लीनिक के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही से प्रसव कराने के दौरान बच्ची को चोट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- OPD List: कानपुर, उन्नाव सहित 13 जिलों के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची, आज 24 सितंबर को कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

उसने बताया कि 50 हजार रुपये इलाज में खर्च हुए हैं। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में दो साइबर ठगी में 12.31 लाख पार, फोनपे से गेमिंग एप तक जाल