उन्नाव में छठवें दिन धान के खेत में मिला लापता किसान का शव, कुत्ते नोच रहे थे बॉडी
उन्नाव के बांगरमऊ में 25 सितंबर से लापता 55 वर्षीय किसान शिवमंगल का शव छठवें दिन धान के खेत में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
55 वर्षीय किसान शिवमंगल 25 सितंबर से लापता थे।
छठवें दिन धान के खेत में मिला उनका शव।
स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। मवेशी चराने निकला 55 वर्षीय किसान लापता हो गया था। छठवें दिन बुधवार सुबह गांव के बाहर धान के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शरीर को नोच रहे कुत्तों को देख मवेशी चराने गए लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव की पहचान करा पोस्टमार्टम को भेजने की कोशिश की।
स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से रोक दिया। कोतवाल के आश्वासन के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। स्वजन ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बांगरमऊ के गुलरिहा गांव निवासी 55 वर्षीय शिवमंगल 25 सितंबर को मवेशी चराने खेत की ओर गए थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार तड़के मितानपुरवा गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए थे।
धान की फसल के बीच कुत्तों का झुंड देखकर उन्हें संदेह हुआ। पास जाकर देखा तो शिवमंगल का शव पड़ा था। कुत्ते उसके पैर नोच रहे थे। शव के पास एक खुला छाता पड़ा मिला, जबकि आसपास की फसल में ज्यादा टूट फूट नहीं थी।
यह भी पढ़ें- उन्नाव UP: शादी का झांसा देकर युवक का बदलवाया जेंडर, फिर ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार; कोर्ट ने दिया FIR का आदेश
पुलिस मौके पर पहुंची तो स्वजन ने शव उठाने का विरोध किया और मामले की जांच की मांग की। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
