प्रेमिका से गुपचुप मिलने आए युवक को लड़की के परिवार ने जमकर पीटा, जान बचाने के लिए छत से कूदा
उन्नाव में प्रेमिका से मिलने गए युवक को उसके स्वजनों ने पीटा। जान बचाने के लिए युवक छत से कूद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, उन्नाव। अनुसूचित जाति की युवती से प्रेम संबंध के बाद गुरुवार को उससे मिलने पहुंचे प्रेमी की स्वजन ने पिटाई कर दी। खुद को बचाने में युवक छत से नीचे कूद गया। घायल होने व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक का पड़ोस के मोहल्ले की युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार शाम लगभग पांच बजे प्रेमी युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। स्वजन ने युवक को पकड़ा और जमकर पीटा। इस दौरान जान बचाने के लिए युवक प्रेमिका की छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी।
नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चर्चा यह भी है कि युवक छत से नीचे कूद गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के स्वजन से जब जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
वहीं युवती द्वारा लगातार शादी की जिद पकड़ने की बात सामने आई है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। स्वजन को पकड़ने पर वह छत से कूद गया। घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।