विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में शर्मनाक घटना: चचेरे दादा ने 5 साल की पोती के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published: Fri, 30 Jan 2026 10:47 AM (IST)

बाराबंकी के फतेहपुर में एक महिला ने अपने चचेरे ससुर पर पांच वर्षीय पौत्री के साथ अश्लील हरकत करने का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

संवाद सूत्र, जागरण फतेहपुर (बाराबंकी)। घर पर अकेली पांच वर्षीय पौत्री के साथ अश्लील करतूत करने का मामला प्रकाश में आया है। खेत से लौटी मां ने जब रो रही पुत्री से पूछा तो उसको मामले की जानकारी हुई। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली के एक गांव की महिला का आरोप है कि बुधवार को वह खेत में काम कर रही थी और उसकी पांच वर्षीय पुत्री घर पर थी। शाम को जब वह घर पहुंची तो बेटी रो रही थी, पूछने पर उसने चचेरे दादा की अश्लील करतूत के बारे में बताया।

आरोपित ने पौत्री के पायजामे में हाथ डालने की अश्लीलता की थी। महिला ने इस बारे में आरोपित से पूछा तो वह गाली देते हुए मौके से भाग निकला। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में केला लदी पिकअप से पुलिस ने 40 बोरियों में बरामद किए 1203 कछुए, 3 तस्कर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।