विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में केला लदी पिकअप से पुलिस ने 40 बोरियों में बरामद किए 1203 कछुए, 3 तस्कर गिरफ्तार

Published: Fri, 30 Jan 2026 10:39 AM (IST)

अमेठी में मुंशीगंज पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केला लदे पिकअप से 1203 कछुए बरामद किए ...और पढ़ें

कछुआ तस्कर के साथ मुंशीगंज पुलिस व स्वाट टीम

कछुआ तस्कर के साथ मुंशीगंज पुलिस व स्वाट टीम 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमेठी। मुंशीगंज पुलिस व स्वाट टीम ने कछुआ तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने केला लदे पिकअप में छोटी-छोटी बोरियों में रखे 1203 कछुआ बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्करी में संलिप्त चालक सहित तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जबकि बरामद कछुआ वन विभाग को सिपुर्द किया गया।

राजर्षि रणंजय सिंह इस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के पास बुधवार की देर रात साढ़े 11 बजे पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुंशीगंज चौराहा की तरफ से एक पिकअप आती दिखी। जिसे पुलिस टीम ने रोका। रुकने पर पुलिस को पिकअप सवार असहज दिखे।

इससे पुलिस को शंका हुई और पीछे देखा, तो केला लदा हुआ था। लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने केला हटवाया, तो छोटी-छोटी बोरियों में कछुआ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कुल 1203 कछुआ बरामद हुए है। जगदीशपुर के गांधीनगर मजरे पालपुर निवासी रमेश, राजेश व श्रावस्ती के भगवानपुर मल्हीपुर निवासी चालक वीरेंद्र विक्रम कछुआ की तस्करी करते हैं।

यह लोग कछुआ बेचने वाराणसी जा रहे थे। पुलिस को चकमा देने के लिए कछुआ से भरे बोरियों के ऊपर केला लाद दिया था। पुलिस की तलाशी लेने पर रमेश के पास से रास्ते में बेचे गए कछुआ से मिले कुल 60 हजार रुपये बरामद हुए। जबकि राजेश के पास 400 व वीरेंद्र विक्रम के पास 600 रुपये मिले।

कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बरामद कछुआ को वन विभाग को सिपुर्द कर दिया गया है। वहीं पिकअप को सीज करते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी अनूप कुमार सिंह, एसआइ लक्ष्मन सिंह चंदेल, सुरेश चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी सच्चा राम राजभर, दीपक गुप्ता, आनन्द यादव, आलोक सिंह, सिकन्दर, जयहिन्द यादव व शिवराम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- कफ सीरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद, STF की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।