कफ सीरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद, STF की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने की कार्रवाई
एसटीएफ की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने कफ सीरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद कर दिया है। ...और पढ़ें

शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त
HighLights
शुभम जायसवाल का पासपोर्ट एसटीएफ की सिफारिश पर निरस्त।
कफ सीरप मामले का मास्टरमाइंड, सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।
पासपोर्ट रद होने से दुबई में अवैध ठहराव होगा।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। एसटीएफ की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने कफ सीरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट निरस्त कर दिया है।
शुभम की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने पिछले दिनों रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पासपोर्ट निरस्त होने बाद वह दुबई में अवैध रूप से ज्यादा समय नहीं रह पाएगा। एसटीएफ ने इस संदर्भ में विदेश मंत्रालय के जरिये दुबई को पासपोर्ट निरस्त होने की सूचना भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
वर्ष 2024 दिसंबर में कोडीनयुक्त कफ सीरप की शीशियां बरामद होने के बाद दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर एसटीएफ ने इस मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद ही शुभम दुबई फरार हो गया था।