उन्नाव में मूर्ति विसर्जन के दौरान गुलाल पड़ने पर दूसरे समुदाय के युवकों से विवाद, मारपीट
उन्नाव में मूर्ति विसर्जन के दौरान गुलाल पड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मूर्ति विसर्जन के दौरान गुलाल पड़ने पर विवाद.
उन्नाव के शेखपुर बुजुर्ग, दाउदपुर में मारपीट.
दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
जागरण संवाददाता, उन्नाव। मूर्ति विसर्जन के दौरान मुस्लिम युवकों पर गुलाल पड़ने पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेखपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार रात सात बजे दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए सई नदी लेकर जा रहे थे।
रास्ते में दाउदपुर गांव के मुस्लिम परिवार के कुछ लोगों पर गुलाल पड़ गया। इसके कुछ देर बाद वे लोग लाठी-डंडे लेकर आए व मारपीट करने लगे। वहीं, दाउदपुर के मुस्लिम परिवार ने भी एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मंगलवार शाम को उसके दामाद बेटी को मोहान से बाइक से लेकर घर आ रहे थे, तभी शेखपुर बुजुर्ग के कुछ लोगों ने बाइक रोक ली व बेटी के ऊपर रंग डालने लगे।
यह भी पढ़ें- उन्नाव के आसमान में दिखेंगे वीआईपी: हर ब्लॉक में हेलीपैड, 19 में से 8 के टेंडर और निर्माण की कवायद शुरू
मना करने पर चारों ने घेरकर बेटी को बाइक से नीचे खींचने का प्रयास किया व कपड़े फाड़ दिए। उन्हें भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
