विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Unnao News: 4 साल की बेटी को लेकर मायके चली गई पत्नी, लौटी नहीं तो परेशान होकर पति ने दे दी जान

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:36 PM (IST)

उन्नाव के पुरवा में पत्नी के तीन माह पूर्व मायके चले जाने से मानसिक रूप से परेशान 35 वर्षीय युवक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पत्नी के मायके जाने से पति मानसिक परेशान था

  2. चार साल की बेटी को लेकर पत्नी मायके गई थी

  3. युवक का कानपुर में मानसिक इलाज चल रहा था

संवाद सहयोगी, पुरवा(उन्नाव)। पत्नी के तीन माह पूर्व मायके चले जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान 35 वर्षीय युवक ने सोमवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। स्वजन उसे घर के बरामदे में सोया समझ रहे थे। रात लगभग दो बजे उसकी मां गायत्री ने उसे छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी बाहर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कस्बे के मुहल्ला पश्चिमटोला निवासी बसंती का 35 वर्षीय बेटा सूरज उर्फ छोटू ड्राइवरी करता था। सोमवार रात बरामदे में लेटा था। रात लगभग दो बजे मां गायत्री लघु शंका के लिए उठी तो बेटे को छत पर लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर अन्य स्वजन बाहर आ गए। स्वजन ने डायल 112 सहित पुलिस ने को सूचना दी।

पिता बसंती ने बताया कि तीन माह पहले सूरज और उसकी पत्नी पम्मी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई थी। बताया कि सूरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। उन्होंने पुलिस ने को दी तहरीर में भी आत्महत्या की बात कही है।

वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि सूरज नशे का आदी था और इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। यह भी बताया गया कि सोमवार शाम सूरज ने डायल 112 पर फोन कर किसी के गाली देने की शिकायत की थी। पीआरवी ने उसे समझाकर शांत कराया था। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूरज की मौत से मां गायत्री और बहनें आरती व दामिनी बेहाल हैं।

यह भी पढ़ें- Unnao Murder Case: 13 बिस्वा जमीन के लिए बहनोई की हत्या, सोते समय तीन चचेरे सालों ने जबड़े में मार दी गोली