उन्नाव: अस्पताल में सरकारी छुट्टी से बढ़ी मुश्किल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटे
उन्नाव जिला अस्पताल में सरकारी छुट्टी के कारण सोमवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही चली, जिससे 200 से अधिक मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा।

200 से अधिक रोगियों को वापस लौटना पड़ा
HighLights
सरकारी छुट्टी से उन्नाव ओपीडी दोपहर 12 बजे तक चली।
दो सौ से अधिक मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।
मंगलवार को भी ओपीडी 12 बजे तक ही रहेगी।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। सरकारी छुट्टी होने से सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी इससे अधिकांश डॉक्टर उठकर चले गए। ओपीडी समय की जानकारी न होने दो सौ से अधिक रोगियों को वापस लौटना पड़ा। एक फिजीशियन के यहां स्वास्थ्य कर्मी ने पर्चा भी जमा कर लिए जब उसे पता चला कि ओपीडी का समय समाप्त हो चुका है अब डाक्टर नहीं आएंगे तो उसने पर्चा वापस किया।
रविवार अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहती है। इससे सोमवार को जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। राजपत्रित अवकाश घोषित होने के कारण सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली। इससे देर से पहुंचे रोगियों को वापस लौटना पड़ा।
कुछ ने इमरजेंसी के डॉक्टरों को दिखाकर दवा ली। 1298 रोगियों ने पंजीकरण कराया। जिनमें 384 बच्चे शामिल रहे। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश के सहायक ने रोगियों के पर्चा जमा कर लिए बाद में जब उन्हें पता चला कि ओपीडी का समय समाप्त हो चुका है तो रोगियों को पर्चा वापस किए। रोगियों ने उन्हें खरीखोटी सुनाई।
ओपीडी में सबसे अधिक बुखार, जुकाम, खांसी के रोगियों की भीड़ रही। इमरजेंसी में बुखार के 13 और पेट दर्द व डायरिया के 11 रोगी भर्ती किए गए। सीएमएस डा. एसके शुक्ला ने कहा कि राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी 12 बजे तक ही रहती है। मंगलवार को भी ओपीडी 12 बजे तक रहेगी। देर से आए रोगी ही लौटे होंगे।
