विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में बायो फ्यूल प्लांट के पास खेत में बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल में हुई मौत

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:00 PM (IST)

उन्नाव के पुरवा क्षेत्र में बायो फ्यूल प्लांट के पास एक 25 वर्षीय मजदूर बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

संवाद सहयोगी, उन्नाव। बायो फ्यूल प्लांट में काम करने वाला 25 वर्षीय मजदूर मंगलवार सुबह प्लांट के पास खेत में बेहोशी की हालत में मिला। साथी उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलुवन गांव निवासी परमानंद का 25 वर्षीय बेटा पंकज लगभग छह माह से पुरवा क्षेत्र के कोदइया खेड़ा गांव स्थित बायो फ्यूल प्लांट में काम कर रहा था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था।

मंगलवार सुबह लगभग सात बजे उसके मामा हीरामन प्लांट से बाहर निकले तो पास के खेत में पंकज को बेहोश पड़ा देखा। वह उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हीरामन ने बताया कि पंकज किसी युवती से बात करता था और एक-दो दिन से परेशान था। उसे घटना की वजह की जानकारी नहीं है।

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने पंकज का फोन कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उन्नाव के आशाखेड़ा में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पैदल पुल और सर्विस रोड का काम शुरू, हटाए जाएंगे 118 पेड़



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।