उन्नाव में मां की लापरवाही से तालाब में डूबा 10 वर्षीय बालक, मौत
उन्नाव के बांगरमऊ में मां की लापरवाही के कारण 10 वर्षीय सचिन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
उन्नाव में 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत।
मां ने बच्चे को तालाब के पास अकेला छोड़ा था।
अगले दिन सुबह तालाब में मिला बालक का शव।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। बांगरमऊ के पलिया गांव में मां की लापरवाही बेटे की जिंदगी पर भारी पड़ गई। नहाने की जिद पर बेटे को तालाब के पास छोड़कर घर चली गई मां की अनदेखी के चलते 10 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। स्वजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांगरमऊ नगर के भूरा टोला निवासी सुशील का 10 वर्षीय बेटा सचिन अपनी मां लाली के साथ ई रिक्शा से बुधवार शाम ननिहाल ग्राम पालिया निवासी नाना मुनेश्वर के घर जा रहा था। गांव के बाहर तालाब के पास पहुंचते ही सचिन ने नहाने की जिद की।
बेटे की जिद के आगे विवश मां उसे तालाब के पास छोड़कर यह कहती हुई घर चली गई कि नहाकर आ जाना, लेकिन घर पहुंचने के बाद मां भूल गई। मासूम तालाब में उतर गया और नहाने के दौरान गहराई में समा गया, लेकिन मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। लगभग चार घंटे बाद जब सचिन घर नहीं पहुंचा तो मां को उसकी याद आई।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में मूर्ति विसर्जन के दौरान गुलाल पड़ने पर दूसरे समुदाय के युवकों से विवाद, मारपीट
इसके बाद स्वजन के साथ उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह तालाब में सचिन का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिवंगत दो बहनों में इकलौता भाई था। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
