उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी वैन, एक की मौत, 13 घायल
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार इको वैन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे ...और पढ़ें

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल। जागरण
HighLights
गंगा एक्सप्रेसवे पर इको वैन का टायर फटा
हादसे में 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हुई
कोलकाता मंदिर जा रहे परिवार के 13 लोग घायल
जागरण संवाददाता उन्नाव। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात लगभग 11 बजे इको वैन का बाई और का पीछे का टायर फट गया। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही वैन अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
छह बच्चे व सात अन्य लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। दिवंगत बालक के बड़े भाई ने कोलकाता के काली मंदिर में एक बेटी के पैदा होने की मन्नत मानी थी। बेटी के जन्म के बाद सभी प्रसाद चढ़ाने कोलकाता जा रहे थे।
दिवंगत बालक सौरभ के पिता बबलू की आठ माह पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। पहले पति और अब बेटे की मौत से पत्नी तिरमोड का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़ जिले के अमीपुर नंगोला का मजरा हैदर नगर निवासी अंकुश के परिवार में दो पीढ़ियों से किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ था। लगभग डेढ़ साल पहले अंकुश कोलकाता के काली मंदिर दर्शन करने गया था। जहां उसने एक बेटी के जन्म की मन्नत मांगी थी।
अंकुश की पत्नी ने सात माह पहले बेटी को जन्म दिया। इसी को लेकर अंकुश पत्नी व बेटी के अलावा अपने छोटे भाई 12 वर्षीय सौरभ समेत परिवार के 14 लोगों के साथ फूफा संजय की ईको वैन से शनिवार शाम बंगाल के कोलकाता स्थित काली मंदिर प्रसाद चढ़ाने के लिए निकले थे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर के मवई ब्राह्मनान गांव के सामने रात लगभग 11 बजे वन के पीछे का बाईं ओर का टायर फट गया रफ्तार अधिक होने से वैन चला रहे अजय ने नियंत्रण खो दिया। जिससे वैन पलट गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा।
12 वर्षीय सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घायलों में अंकुश उसकी पत्नी को कोकिन्या, सात माह की बेटी सोना, परिवार के रामकुमार, अंशु राजकुमारी, पूजा, प्रवेश रितिका व झतेरी समेत 14 लोग शामिल है जिसमें 6 बच्चे भी हैं।
सफीपुर थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि वैन को सुरक्षित जगह पर खड़ा कराया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में स्कूल से घर लौट रहे 6 बच्चों पर पागल कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुए मासूम, गांव में मची चीख-पुकार
