विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में प्रेमी जोड़े का खौफनाक कदम: पहले दोस्त को फोन कर सुनाई दिल की पीड़ा, फिर प्रेमिका के साथ खा लिया जहरीला पदार्थ

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:43 PM (IST)

उन्नाव में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी जोड़े ने परिवार के विरोध के कारण कीटनाशक खाकर जान देने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में बाधा देख प्रेमी जोड़े ने जान देने का फैसला किया

  2. युवक ने दोस्त को फोन कर कीटनाशक खाने और लोकेशन बताई

  3. परिवार ने बेहोश मिले जोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया

जागरण संवाददाता, उन्नाव। परिवार के लोगों को प्रेम प्रसंग में बाधा बनता देख प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जान देने का फैसला लिया। गांव से 15 किमी दूर आम के बाग में पहुंचने के बाद युवक ने दोस्त को फोन मिलाकर अपनी पीड़ा बताई और प्रेमिका के साथ कीटनाशक खा लेने की बात कह अपनी लोकेशन भी उसे भेजी।

दोस्त की मिली जानकारी के आधार पर पहुंचे प्रेमी के स्वजन दोनों को बाग में अचेत पड़ा देख सन्न रह गए। दोनों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आसीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय मुस्लिम युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। लगभग दो वर्षों से उसका अजगैन क्षेत्र की 20 वर्षीय सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के पिता ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही बेटा दिल्ली से घर आया था। उसी शाम वह घर से चला और देर रात तक वापस नहीं लौटा।

उसका मोबाइल भी बंद जाता रहा। खोजबीन के दौरान भी उसका पता नहीं चला। सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे बेटे के एक दोस्त ने फोन कर बताया कि उसके बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ कीटनाशक खा लिया।

बेटे के दोस्त ने यह भी बताया कि दोनों घर से 15 किमी दूर हसनगंज क्षेत्र के मोहान-कटी बगिया मार्ग पर स्थित एक जंगल में पड़े हैं। बेटे द्वारा दी गई लोकेशन भी उसके दोस्त ने भेजी। लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंचा तो बेटा व उसकी प्रेमिका बाग में अचेत पड़े मिले।

वहीं कीटनाशक की खाली डिब्बी भी पड़ी मिली। पिता के अनुसार बेटा पहले सदर क्षेत्र में नौकरी करता था। युवती भी वहीं मजदूरी करती थी। दोनों की मुलाकात हुई थी। देर शाम तक युवती के स्वजन अस्पताल नहीं पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि अभी तक स्वजन की ओर से मामले की जानकारी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur Cyber Fraud: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा 7वीं का छात्र, पिता के खाते से गंवाए 5.06 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा ने साधे कई समीकरण, मोदी के साथ गदर फिल्म देखने वाले कानपुर के गोपी कृष्णा पांडेय को राज्यसभा का टिकट