विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाना वर पक्ष को पड़ा महंगा, उन्नाव में हंगामे के बाद वापस लौटी बरात

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:01 AM (IST)

नवाबगंज में शादी के दौरान वर पक्ष द्वारा सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने पर विवाद हो गया। कन्या पक्ष के भड़कने पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई, जिसके बाद कन्या पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

संवाद सूत्र, नवाबगंज। सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर पहुंचना वर पक्ष को महंगा पड़ गया। भांवर के समय ज्वेलरी देख कन्या पक्ष के भड़कने पर जमकर विवाद हुआ। इस पर वर पक्ष बिना दुल्हन के बरात लेकर लौट गया। कन्या पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अजगैन क्षेत्र के गांव एतबारपुर निवासी एक किसान की बेटी की शादी कस्बा स्थित एक गेस्टहाउस से होनी थी।

बुधवार को बरात दही क्षेत्र के जमुनवा से रात करीब आठ बजे गेस्ट हाउस पहुंची। स्वागत सत्कार के बाद जयमाल संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह जब भांवर की तैयारी शुरू हुई तो कन्या पक्ष के कहने पर वर पक्ष की ओर से ज्वेलरी को सामने रखा गया। ज्वैलरी आर्टिफिशियल होने पर कन्या पक्ष भड़क गया और विवाद शुरू हो गया।

कन्या पक्ष ने 112 नंबर पर इसकी जानकारी दी। पुलिस जब तक पहुंचती, दूल्हा रिश्तेदारों के साथ गेस्ट हाउस से निकल गया। कन्या पक्ष ने कई बार फोन मिलाया पर वर पक्ष की ओर से किसी ने फोन नहीं उठाया। बगैर दुल्हन के बरात लौटने से कन्या पक्ष नुकसान से बेहद आहत हुआ।

पिता ने बताया शादी तय होने पर दूल्हे के पिता ने 300 बराती लाने के लिए कहा था। उसी हिसाब से इंतजाम भी कराया था पर महज 25 बराती ही यहां पहुंचे। गुरुवार को कन्या के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी मुकुल दुबे ने बताया की शिकायती पत्र मिला है। दूल्हे पक्ष को बुलवाया गया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक और औद्योगिक गलियारा, उन्नाव में खुलेंगे रोजगार के अवसर; इन 32 गांवों में तलाशी जाएगी जमीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।