विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर: पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

By Sanjay singhEdited By: Sachin Sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 02:40 PM (IST)

अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बिरसिंहपुर के पास दुर्घटना ग्रस्त वाहन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बिरसिंहपुर के पास दुर्घटना ग्रस्त वाहन

HighLights

  1. पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह का हादसा।

  2. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  3. हादसे में विकास सिंह और अन्य को हल्की चोटें।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी फॉर्च्यूनर कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में विकास सिंह समेत कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची राहत टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। मरहम-पट्टी के बाद सभी को भेज दिया गया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा गार्ड एएसओ कमल कुमार के अनुसार सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 147.8 बिरसिंहपुर के पास यह हादसा हुआ। फॉर्च्यूनर कार संख्या यूपी 92 बीवाई 3611 अयोध्या से पटना की ओर जा रही थी।

इसी दौरान आगे चल रहे यूपीडा के गस्ती वाहन संख्या यूपी 32 एनएच 7999 के अचानक अनियंत्रित होकर मुड़ने से फॉर्च्यूनर की उससे टक्कर हो गई। हादसे में विकास सिंह के हाथ में हल्की चोट आई। उनके साथ मौजूद वैभव सिंह और कार चालक अमरजीत यादव को भी चोटें आईं।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस और राहत टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सेमरी टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर प्रभावित रहा यातायात बाद में सुचारू हो गया।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से पांच साल के बच्चे की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।