विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से पांच साल के बच्चे की मौत

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:31 PM (IST)

सुलतानपुर के कादीपुर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान पांच वर्षीय मासूम अर्श की गोली लगने से मौत हो गई।

अर्श, फाइल फोटो

अर्श, फाइल फोटो

HighLights

  1. शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से मासूम की मौत।

  2. पांच वर्षीय अर्श के पेट में लगी गोली, हुई मृत्यु।

  3. आरोपी जीजा अजय फरार, पुलिस कर रही तलाश।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। कादीपुर के फुटेहरी बनेकागांव में रविवार शाम शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में पांच वर्षीय मासूम की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मौके पर छानबीन की है। फायरिंग का आरोपित मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार, फुटेहरी बनकेगांव निवासी अनुराग पटेल की रविवार शाम गांव से बारात कादीपुर के सूरापुर स्थित मैरिज लान जानी थी। घर में तैयारियां चल रही थी। इसी बीच अनुराग के जीजा अजय ने अपनी 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी।
गोली पास में ही खड़े अनुराग के चचेरे भाई गिरिवर के पांच वर्षीय बेटे अर्श के पेट में जा लगी।

वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे उठाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। उन्होंने बताया कि फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में एप डाउनलोड कराने के लिए भेजा लिंक, इंस्टॉल करते ही खाते से उड़े 4.98 लाख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।