Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैला ढोने वालों से मुक्त होगा सुल्तानपुर: वरुण गांधी

    By Amal ChowdhuryEdited By:
    Updated: Mon, 16 Oct 2017 11:01 PM (IST)

    वरुण गांधी ने कहा, 'केंद्र और राज्य में अब जो सरकार आई है वो जनता की हितैशी है, उनके बारे में सोचती है और ये हमारे काम में भी लोगों को दिख रहा है।' ...और पढ़ें

    Hero Image
    मैला ढोने वालों से मुक्त होगा सुल्तानपुर: वरुण गांधी

    सुल्तानपुर (जेएनएन)। भाजपा सांसद वरुण गांधी सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे हुए थे। यहां वो दीपावली मिलन समारोह के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने यहां पहुंचे लोगों को करीब 15 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर को देश का ऐसा पहला जिला बनाया जाएगा जो मैला ढोने वालों से मुक्त होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरुण गांधी ने कहा, 'जिले में 1207 हाथ से मैला उठाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का उत्थान करने आया हूं। दो हफ्ते बाद अगली बार आऊंगा तो हाथ से मैला उठाने वाले परिवारों को स्वावलंबी बनाने का प्रशिक्षण दिलाऊंगा।'

    यह भी पढ़ें: गौरव नहीं, हमारी संस्कृति पर कलंक है ताज महल: संगीत सोम

    इसके अलावा वरुण गांधी ने कहा, 'केंद्र और राज्य में अब जो सरकार आई है वो जनता की हितैशी है, उनके बारे में सोचती है और ये हमारे काम में भी लोगों को दिख रहा है। हम पिछली सरकारों की तरह केवल वादे नहीं करते बल्कि उन्हें पूरा भी करते हैं।' 

    यह भी पढ़ें: मेरठ में फल मंडी के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या