यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sultanpur Bus Accident: अयोध्या से बनारस जा रहे शिमला के श्रद्धालुओं की बस पलटी, 15 घायल
Sultanpur Bus Accident सुलतानपुर में एक दर्दनाक बस हादसे में अयोध्या से बनारस जा रहे हिमाचल शिमला के 15 श्रद्धालु ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। (Sultanpur Bus Acciden)अयोध्या दर्शन के बाद बनारस जा रहे हिमाचल शिमला के श्रद्धालुओं का वाहन बरौंसा-पापर मार्ग पर बासूपुर के पास पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया। जहां सभी का उपचार किया गया। एक महिला श्रद्धालु को मेडिकल कालेज सुलतानपुर रेफर किया गया है।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गोसाईगंज थाने के बासूपुर गांव के पास हिमांचल प्रदेश शिमला के श्रद्धालुओं की टूरिस्ट विंगर बस पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने वाहन के अंदर फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
(7).jpg)
घायलों का कराया गया उपचार
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की 102 और 108 की आठ गाड़ियों से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ सुरेंद्र पटेल की निगरानी में डॉ. गिरीश चन्द्र व सभाराज पाल ने घायलों का उपचार किया। घायलों में हिमाचल प्रदेश शिमला की अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी, मत्ती देवी, केसरी देवी, प्रमिला देवी, शिल्पा, मायती देवी, वीरा देवी, उमा देवी, जेआर मुखिया, विनोद कुमार, देवेंद्र डोगरा और सुषमा भारद्वाज शामिल हैं।

सुषमा भारद्वाज को प्राथमिक उपचार के बाद आंतरिक एक्सरे के लिए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है। हादसे के वक्त बस में कुल 22 लोग सवार थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद बनारस काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रहे थे। चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेंद्र पटेल ने बताया सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर है। घायल श्रद्धालुओं को चिकित्सा प्रभारी ने प्राथमिक उपचार के साथ ही उन्हें चाय पिलाया।
घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे एसडीएम
एसडीम जयसिंहपुर शिवप्रसाद, तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के सामान को सुरक्षित करवा। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने भी सीएससी जयसिंहपुर पहुंचकर घायलों को सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिया। एसडीएम जयसिंहपुर ने बताया कि प्रशासन श्रद्धालुओं की पूरी मदद कर रहा है।
